
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Dhan Uparjan 2022:...
MP Dhan Uparjan 2022: एमपी के लाखों किसानो के लिए जरूरी सूचना,15 अक्टूबर से पहले करायें धान एवं मोटे अनाज उपार्जन के लिए पंजीयन

MP Dhan Uparjan 2022, MP Dhan Uparjan Panjiyan 2022: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लाखो किसानो के लिए बड़ी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटे अनाज के उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन प्रारंभ हो चुका है।
जिसके लिए प्रदेश के किसान धान एवं मोटे अनाज के उपार्जन के लिए अपना पंजीयन 15 अक्टूबर तक करा सकते हैं। धान एवं मोटे अनाज के उपार्जन के लिए पंजीयन केन्द्र खोले गये हैं।
बता दें कि किसान भाई अपना पंजीयन एमपी आनलाइन कियोस्क पर, कॉमन सर्विस सेंटर, कियोस्क पर, लोक सेवा केन्द्र में निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर करा सकते हैं।
ऐसे किसान जिन्होंने अब तक धान उपार्जन एवं मोटे अनाज के उपार्जन के लिए अपना पंजीयन नहीं कराया है वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें बल्कि अपने नजदीकी केन्द्र अथवा कियोस्क सेंटर में जाकर फसल के उपार्जन के लिए पंजीयन करा लें।