मध्यप्रदेश

Live MP Board 10th Exam Result 2024 Released Live: जारी हुआ दसवीं बोर्ड का रिजल्ट, मंडला की अनुष्का बनीं स्टेट टॉपर

MP Board 10th Exam Result 2024
x

MP Board 10th Exam Result 2024

MP Board 10th Exam Result 2024 Live, MPBSE High School Certificate Exam Result 2024, MP HSC Result Released 2024: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज बुधवार, 24 अप्रैल को हाईस्कूल (10वीं) बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है।

MP Board 10th Exam Result 2024 Live, MPBSE High School Certificate Exam Result 2024, MP HSC Result 2024: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज बुधवार, 24 अप्रैल को हाईस्कूल (10वीं) बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। नतीजे शाम 4 बजे घोषित किए गए। रिजल्ट एमपीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट https://mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, https://mpbse.nic.in और MPBSE MOBILE APPLICATION पर देखे और डाउनलोड किए जा सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर सबमिट करना होगा।

मंडला की अनुष्का अग्रवाल दसवीं बोर्ड की स्टेट टॉपर बनी हैं। 500 में से 495 अंक प्राप्त कर अनुष्का ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। टॉप 10 सूची में 10 लड़कियां एवं एक लड़के का नाम है।

साल 2023 में दसवीं कक्षा के नियमित विद्यार्थियों का रिजल्ट 63.29 फीसदी रहा है। प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट 17.11% रहा। इस साल 9 लाख 65 हजार स्टूडेंट दसवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे। इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3,868 एक्जाम सेंटर बनाए गए थे।

Live Updates

  • 24 April 2024 10:44 AM GMT

    MP Board 10th Exam Result 2024 Released Live: टॉप 10 में 9 छात्राएं

    मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा दसवीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं। कक्षा 10 में मंडला जिले की अनुष्का अग्रवाल स्टेट टॉपर बनी हैं। टॉप 10 टॉपरों की सूची में 9 छात्राएँ हैं। 

    MP Board 10th Exam Merit List 2024 


  • 24 April 2024 9:51 AM GMT

    MP Board 10th Exam Result 2024 Live: 2 सालों से प्राइवेट स्कूल सरकारी से बेहतर

    10वीं के रिजल्ट में अगर पिछले 5 सालों की स्थिति देखी जाए तो साल 2023 और 2022 में प्राइवेट स्कूलों रिजल्ट प्रतिशत अधिक रहा। इससे पहले सरकारी स्कूल बेहतर रिजल्ट दे रहे थे। इसमें साल 2019 में जहां सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 62.05 प्रतिशत रहा तो प्राइवेट स्कूलों का यही प्रतिशत 60.07 रहा। इसी तरह साल 2023 में 2022 सरकारी स्कूल का रिजल्ट क्रमश: 61.77 और 55.4 प्रतिशत रहा तो प्राइवेट स्कूल का इस साल क्रमश: 66.06 और 69.48 प्रतिशत रहा।

  • 24 April 2024 9:48 AM GMT

    MP Board 10th Exam Result 2024 Live: छात्राएं हमेशा अव्वल

    12वीं की तरह 10वीं में भी पिछले 5 सालों में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर परफॉर्म किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के अनुसार साल 2019 में लड़के जहां 59.15 प्रतिशत पास हुए तो लड़कियों की यही संख्या 61.32 रही। वहीं, हमेशा की तरह साल 2023 में छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 66 से अधिक रहा। जबकि छात्र 2023 में 60 प्रतिशत से अधिक पास हुए। इस साल कुल रिजल्ट 63.29 रहा था।

  • 24 April 2024 9:45 AM GMT

    MP Board 10th Exam Result 2024 Live: कैसे और कहां देखें रिजल्ट

    रिजल्ट एमपीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट पर देखे और डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट https://mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, https://mpbse.nic.in पर जाएं।

    1. वेबसाइट के होमपेज पर HSC (10th) और HSSC (12th) के बोर्ड परीक्षा रिजल्ट के अलग-अलग लिंक मिलेंगे।
    2. अगर 10वीं परीक्षा का परिणाम देखना चाहते हैं तो 10th Result या फिर 12वीं परीक्षा के रिजल्ट के लिए 12th Result पर क्लिक करें।
    3. क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
    4. इस पेज पर अपना रोल नंबर, एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
    5. जानकारी सबमिट करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
    6. रिजल्ट का प्रिंट ले सकते हैं या डाउनलोड भी कर सकते हैं।

    इनके अलावा रिजल्ट मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल के ऑफिसियल MPBSE MOBILE APP पर भी उपलब्ध रहेंगे। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Next Story