
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- आंगनवाड़ी-आशा...
आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ता सहित सभी मानसेवी महिला कर्मचारियों को Ladli Behana Yojana वाले ₹1000 मिलेंगे

आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ता सहित सभी मानसेवी महिला कर्मचारियों को Ladli Behana Yojana वाले ₹1000 मिलेंगे
हाल के दिनों में मध्यप्रदेश के सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहन योजना का लाभ देने के लिए कहा है। 5 मार्च को इसकी घोषणा की गई है। 15 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस योजना के तहत हर महिला को 1 हजार रूपये महीने दिये जायेंगे। लेकिन इसी बीच और बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जिसमें बताया गया है कि लाडली बहन योजना 2023 का लाभ आगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य सभी मानसेवी महिला कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी किया है।
सरकार ने जारी किया आदेश
इस संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी किए आदेश में कहा है कि प्रदेश में काम करने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, आशा कार्यकर्ता को भी लाडली योजना में शामिल किया गया। साथ में मानसेवी महिला कर्मचारियों को लाभ दिया जाएगा।
मान सेवी महिला कर्मचारियों के संबंध में बताया गया है कि जिन महिला कर्मचारियों की विधिवत नियुक्ति नहीं है, जिन की सेवाएं कभी भी समाप्त हो जाए या फिर ऐसी महिला कर्मचारी जिनको किसी विशेष अभियान के लिए कुछ निश्चित समय अवधि के लिए रखा गया है। ऐसे कर्मचारियों की सेवा अभियान समाप्त होते ही समाप्त कर दी जाती है। ऐसी सभी महिला कर्मचारियों को लाडली बहन योजना का लाभ दिया जायेगा।
इन्हे मिलेगा लाभ
जानकारी के अनुसार जिन महिला कर्मचारियों को लाडली बहन योजना का लाभ दिया जाना है उसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता, सरकारी स्कूलों में भोजन बनाने अथवा साफ सफाई करने वाली महिलाएं, स्वास्थ्य विभाग में अस्थाई रूप से काम कर रहे महिलाएं, आउटसोर्स महिला कर्मचारी, महिला अतिथि शिक्षक तथा मानसेवी महिला कर्मचारी शामिल है। इन महिला कर्मचारियों को लाडली बहन योजना का लाभ दिया जायेगा।