
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- एमपी के अधिकारियों में...
मध्यप्रदेश
एमपी के अधिकारियों में भारी फेरबदल, ट्रांसफर सूची जारी
Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत
19 Feb 2022 1:12 PM IST

x
मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया और इसकी सूची जारी कर दी गई है.
भोपाल। प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त बनने के लिए मध्य प्रदेश शासन ने अधिकारियों में भारी फेरबदल किया है। जिसके तहत दो दर्जन अधिकारी इधर से उधर किए गए है। इस लिस्ट के जारी होने से अधिकारियों में तबादलें को लेकर चर्चा तेज है कि शासन अभी और अधिकारियों को बदल सकती है।
राज्य प्रशासनिक सेवा (State Administrative Service) के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जो जारी की गई है। उसमें कुल 21 अधिकारियों के नाम शामिल है।
इन अधिकारियों की हुई अदला-बदली
- कविता बाटला- मुख्य महाप्रबंधक मध्य प्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर से डिप्टी कमिश्नर जबलपुर संभाग।
- नीता राठौर- डिप्टी कमिश्नर जबलपुर से मुख्य महाप्रबंधक मध्य प्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर।
- निशा जायसवाल- जनरल मैनेजर वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन भोपाल से जनरल मैनेजर नागरिक आपूर्ति निगम।
- तृप्ति श्रीवास्तव- जीएम नागरिक आपूर्ति निगम से जीएम वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन।
- प्रताप सिंह चौहान- एडीएम राजगढ़ से डिप्टी कलेक्टर छतरपुर।
- सुनील कुमार झा- एडीएम इंदौर से एडीएम झाबुआ।
- अरविंद कुमार झा- एडीएम रीवा से एडीएम सिंगरौली।
- संजीव केशव पांडे- एडीएम गुना से एडीएम रतलाम।
- विनीत तिवारी- डिप्टी कलेक्टर भोपाल से रीजनल मैनेजर नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल।
- राधेश्याम बघेल- डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर से सीहोर
- विजय कुमार मंडलोई- डिप्टी कलेक्टर सीहोर से इंदौर।
- मायाराम कौल- डिप्टी कलेक्टर कटनी से अनूपपुर।
- ज्योति भलावे- डिप्टी कलेक्टर बालाघाट से छिंदवाड़ा।
- नितिन कुमार टाले- डिप्टी कलेक्टर होशंगाबाद से इंदौर।
- नीलेश कुमार शर्मा- डिप्टी कलेक्टर सिंगरौली से सीधी।
- आनंद सिंह राजावत- डिप्टी कलेक्टर सीधी से सीहोर।
- पराग जैन- डिप्टी कलेक्टर इंदौर से भिंड।
- पूजा तिवारी- डिप्टी कलेक्टर शहडोल से नरसिंहपुर।
- दीपाश्री गुप्ता- डिप्टी कलेक्टर जबलपुर से धार।
- हर्षिल चौधरी- डिप्टी कलेक्टर टीकमगढ़ से विदिशा।
- राज नंदिनी शर्मा- डिप्टी कलेक्टर हरदा से बैतूल।
Next Story