![](/images/clear-button-white.png)
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- लोकसभा चुनाव से पहले...
मध्यप्रदेश
लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश भाजपा ने बदले 4 जिलाध्यक्ष
Shashank Dwivedi | रीवा रियासत
28 Jan 2024 10:43 AM IST
![MP BJP News MP BJP News](https://www.rewariyasat.com/h-upload/2023/05/29/73634-mp-bjp-news.webp)
x
मध्यप्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने 4 जिला संगठन के अध्यक्ष बदल दिए हैं।
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने 4 जिला संगठन के अध्यक्ष बदल दिए हैं। इसमें से छतरपुर जिला प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की संसदीय क्षेत्र खजुराहों से जुड़ा है। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने बालाघाट में रामकिशोर कावरे, बुरहानपुर से मनोज माने, रतलाम प्रदीप उपाध्याय और छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। बालाघाट में विधानसभा चुनाव में पार्टी को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले थे। इसी तरह छतरपुर में अध्यक्ष बनाए गए गौतम संघ की पृष्ठभूमि से बताए जा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माननीय श्री @vdsharmabjp जी ने निम्न भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किये हैं। pic.twitter.com/ziMSsLXRlG
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) January 26, 2024
Next Story