
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP में बंद रहेगी 22...
मध्यप्रदेश
MP में बंद रहेगी 22 जनवरी को शराब की दुकाने, आदेश जारी
Shashank Dwivedi | रीवा रियासत
14 Jan 2024 5:43 PM

x
22 जनवरी 2024 को अयोध्या उत्तरप्रदेश में श्रीराम मंदिर में स्वरूप की प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बड़े कार्यक्रमों, समारोहों का आयोजन, जुलूस, प्रभातफेरी आदि निकलना संभावित है।
तदनुसार 22 जनवरी 2024 को पूरे प्रदेश में शराब बिक्री पर प्रतिबंध तथा शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया गया है। कृपया तदनुसार आदेश तत्काल प्रसारित करें तथा सभी जिलों में कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।
Next Story