
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Ladli Behna Yojana...
मध्यप्रदेश
MP Ladli Behna Yojana और वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर आई Latest Update, फटाफट जाने
Shashank Dwivedi | रीवा रियासत
22 Feb 2023 8:39 PM IST

x
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने बड़ी घोषणा कर दी है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने हाल ही में प्रदेश की बहनों के लिये घोषित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (MP Ladli Behna Yojana) की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं एवं बहनों के सशक्तिकरण की योजना है।
महिलाओं के सशक्त होने से समाज सशक्त होगा। समाज के सशक्त होने से प्रदेश सशक्त होगा तथा प्रदेश के सशक्त होने से देश सशक्त होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना में 5 मार्च से पात्र बहनों के आवेदन भरे जाएंगे।
मार्च एवं अप्रैल में आवेदन भरने का कार्य होगा और मई माह में उनका परीक्षण होगा। बहनों के खाते में 10 जून से 1000 रूपए भेजना प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना (MP old age pension scheme) में अब वृद्धजन को प्रतिमाह मिलने वाली 600 रूपए की राशि बढ़ा कर 1000 रूपए की जा रही है।
Next Story