मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana Second Kist: दूसरी किस्त आपके खाते में आई या नहीं? फटाफट चेक करे

Ladli Behna Yojana Second Kist: दूसरी किस्त आपके खाते में आई या नहीं? फटाफट चेक करे
x
Ladli Behna Yojana Second Kist: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा लाडली बहन योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को 1000 रूपये ट्रांसफर किये जाते हैं।

Ladli Behna Yojana Second Kist: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा लाडली बहन योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को 1000 रूपये ट्रांसफर किये जाते हैं। जुलाई के महीने में 10 जुलाई को लाडली बहन योजना की दूसरी किस्त 1000 रुपए खाते में डाल दिए गए हैं जिन महिलाओं को यह राशि प्राप्त नहीं हुई है वह बहुत ही सरल तरीके से जानकारी ले सकते हैं। शिवराज सिंह का कहना है कि योजना का लाभ हर पात्र महिलाओं को अवश्य दिया जाएगा।

नहीं आया पैसा तो क्या करें Ladli Behna Yojana Second Installment

बताया गया है कि कई बार आधार से लिंक मोबाइल में कुछ दिक्कत आ जाने की वजह सै मैसेज प्राप्त नहीं होते हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि ऐसे में किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

सबसे पहले खाते में राशि चेक करें। अगर आपके खाते में भी पैसा नहीं आया है तो आपको मान लेना है कि इस बार पैसा नहीं आया है। लेकिन इसके लिए आप परेशान ना हो। केवल आपको एक काम करना होगा। अगर आप ग्रामीण महिलाएं है तो अपने ग्राम सचिव को पैसे न आने की जानकारी दें। वही शहरी महिलाएं अपने वार्ड मेंबर को या अपने जनप्रतिनिधि को इस बारे में सूचित करे। अवश्य ही आपकी समस्या का निराकरण होगा।

बढ़ाई जाएगी राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि लाडली बहन योजना में अभी महिलाओं को 1000 रुपये महीना प्राप्त हो रहा है। लेकिन यह बहुत दिनों तक नहीं रहेगा। इस राशि को और अधिक बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि समय के साथ साथ इस राशि को बढ़ाकर 3000 रूपये तक किया जाएगा और पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर भेजे जाएंगे।

ज्ञात हो कि इस योजना की शुरुआत की पहली किश्त 10 जून 2023 को सभी महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी। कुछ महिलाओं को बाद में भी पैसे आये थे। वर्तमान समय में लाडली बहन योजना के माध्यम से प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओ के खाते में 1000 रुपए भेजे जा रहे हैं।

Next Story