मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana Rule Changed: लाड़ली बहना योजना के नियमो में बड़ा बदलाव, 25 जुलाई से नया नियम लागू, जाने Full Info

Ladli Behna Yojana Rule Changed
x

Ladli Behna Yojana Rule Changed

Ladli Behna Yojana Rule Changed: लाडली बहन योजना (Ladli Behna Yojana) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई है।

Ladli Behna Yojana Rule Changed: लाडली बहन योजना (Ladli Behna Yojana) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई है। इस योजना के लागू होने के बाद प्रदेश की महिलाएं अपने आपको सक्षम और सशक्त महसूस कर रही हैं। स्वयं मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से बहनों की जिंदगी में बदलाव आ रही है। महिलाएं हर महीने 1000 रपये पाकर खुश हैं। अब प्रदेश में जहां भी सीएम जाते हैं और महिलाओं से लाडली बहन योजना के बारे में पूछते हैं तो उनके द्वारा कहा जाता है कि आपके द्वारा शुरू की गई योजना से वह बहुत खुश है। और अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिले इसके लिए कुछ नियमों में परिवर्तन किए जा रहे हैं।

जारी हो चुकी है दूसरी किस्त Ladli Behna Yojana Second Kist

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजन की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। प्रदेश की करीब सवा एक करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते में दो-दो हजार रुपए पहुंच गए हैं। अब जुलाई के महीने में सरकार तीसरी किस्त जारी करेगी।

कुछ हो रहा बदलाव

देश की ज्यादातर महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शर्तों में कुछ बदलाव आने वाले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान करते हुए कहा है कि अब 21-23 साल की उन बेटियों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है जो विवाहित हैं। अभी तक 23 साल की उम्र की महिलाओं को ही केवल लाभ प्राप्त हो रहा था।

इसके साथ ही एक परिवर्तन किया जा रहा है अभी तक जिन महिला परिवारों के पास ट्रैक्टर था उन्हें योजना के लिए अपात्र बताया गया था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिनके परिवार में ट्रैक्टर उस घर की महिलाएं लाडली बहना योजना के लिए पात्र होंगी।

25 जुलाई से नया नियम लागू

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 25 जुलाई से ये बदलाव लागू हो जाएंगे। अभी इस योजना का लाभ 23 से 60 साल की महिलाओं को मिलता था। लेकिन अब इस में परिवर्तन करते हुए 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।

बढी है योजना की लोकप्रियता

योजना की लोकप्रियता को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नियम में बदलाव किए हैं। वही इसी वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनाव को देखते हुए सरकार महिलाओं को लेकर कई योजनाएं लाई है।

Next Story