मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana MP 2023: CM शिवराज ने बताया कब आएगा बहनो के अकाउंट में हर महीने ₹3000

Ladli Behna Yojana MP 2023: CM शिवराज ने बताया कब आएगा बहनो के अकाउंट में हर महीने ₹3000
x
Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh 2023: अब 21 से 23 वर्ष की विवाहित बेटियाँ भी योजना में शामिल हो सकेंगी।

Ladli Behna Yojana MP 2023 | Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना में किए गए परिवर्तनों के साथ आज से पुन: पंजीयन आरंभ हो रहा है। अब 21 से 23 वर्ष की विवाहित बेटियाँ भी योजना में शामिल हो सकेंगी। साथ ही फोर व्हीलर होने पर पात्रता न होने के प्रावधान के अनुसार परिवार में ट्रेक्टर होने के कारण जो बहनें छूटी थीं, उन्हें भी योजना में शामिल किया जायेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा बहनों की जिंदगी बनाने का कार्य किया जा रहा है। बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा है। पहले बेटा-बेटी में फर्क किया जाता था। मैंने मुख्यमंत्री बनने के बाद लाड़ली लक्ष्मी योजना और कन्या विवाह/निकाह योजना बनाई।

लाड़ली बहना योजना में प्रति माह 1000 रूपये बहनों के खाते में पहुँच रहे हैं। आने वाले समय में यह राशि 3000 रूपये महीने तक हो जाएगी। बहनों के लिए सम्पत्ति की रजिस्ट्री में स्टाम्प शुल्क 1% है। पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में बहनों की हिस्सेदारी बढ़ रही है।

इतना ही नहीं स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को मजबूत किया जाएगा। बहन-बेटी इज्जत के साथ जिये, इसका ध्यान रखा जा रहा है। शराब के अहाते बंद कराए गए हैं। जो बहनों पर अत्याचार करेंगे, उन दुष्टों को कठोर दंड देंगे। अत्याचारियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाएंगे। प्रदेश में दुराचारियों को फाँसी का प्रावधान किया गया है।

Next Story