मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana In Hindi 2023: लाड़ली बहना योजना को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, फटाफट जाने Latest Update

Ladli Behna Yojana
x

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana In Hindi 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना सामाजिक क्रांति है जो मध्यप्रदेश की धरती से प्रारंभ हुई है.

Ladli Behna Yojana Latest News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना सामाजिक क्रांति है जो मध्यप्रदेश की धरती से प्रारंभ हुई है। यह योजना बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान भी है। योजना से गरीब महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये मेरे द्वारा की गई तपस्या पूरी होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार को सीहोर और रायसेन जिले के सीमावर्ती बकतरा में विकास यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए।

बेटा-बेटियों को समान मानने की सोच

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटियों और बहनों की जिंदगी बदलने का यह महायज्ञ है, जो उनके युवावस्था के आंदोलनों और बेटा-बेटियों को समान मानने की सोच से उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कन्या विवाह/निकाह और लाड़ली लक्ष्मी जैसी अनेक योजनाओं को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का कमाल है कि आज गरीब के घर में बेटी लखपति पैदा होती है और अब बेटी की पहचान वरदान के रूप में होती है।

मुख्यमंत्री चौहान ने हजारों की संख्या में महिलाओं के कार्यक्रम में शामिल होने को क्रांति बताया और हजारों बहनों द्वारा उन्हें दी गई रखियों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना से उनका भाई शिवराज अपनी बहनों को हर महीने 1000 रूपए भेजेगा। इससे महिलाओं की घर और समाज में इज्जत बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने बकतरा में सीएम राइज स्कूल खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कोई खेत सिंचाई और कोई भी गाँव बिना सड़क के नहीं है। उन्होंने बकतरा के अनेक गाँव को जोड़ने वाले कई मार्गों का भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 साल पहले बुधनी हर क्षेत्र में पिछड़ा था। पिछली 15 माह की सरकार द्वारा गाँव, गरीब और वंचितों की योजनाओं को बंद कर आमजन के साथ कुठाराघात किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पित है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं अपने प्रदेश के हर परिवार के सदस्य है। मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के बाद हुई विकास यात्रा सेवा का संकल्प था। करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में करोड़ों लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया गया है। यदि कोई पात्र व्यक्ति रह गया है तो उसे चिन्हित कर लाभान्वित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले में विकास यात्राओं में एक लाख 30 हजार लोगों के बीमा और स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने की पहल पर जिला प्रशासन की प्रशंसा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक सरकारी नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया जारी है। अब प्रदेश के बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शासकीय विद्यालय के बच्चों को मेडिकल में प्रवेश के लिए आरक्षण देने का प्रावधान किया जायेगा। राज्य सरकार अब बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ-यात्रा भी करवाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में श्रीमहाकाल महालोक की तर्ज पर अब सलकनपुर मंदिर में भी देवी महालोक बनाया जा रहा है, जिसमें भक्तों को माता के सभी रूपों के दर्शन होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक विकास रथ से पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान का बकतरावासियों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समारोह में कन्या-पूजन भी किया।

सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने मुख्यमंत्री की सहजता से क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बुधनी, विकास की नई इबारत लिखेगा। सैकड़ों बहनों ने मुख्यमंत्री को रक्षा-सूत्र बाँधा और लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को महिलाओं ने लिखी पाती

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों को "लाड़ली बहना" योजना उपहार के रूप में देने के लिए बुधनी विधानसभा क्षेत्र की 3 हजार से अधिक बहनों ने पाती लिख कर आभार व्यक्त किया। भैया के नाम लिखी गई बहनों की पाती को कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों की पाती पढ़ी और धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बकतरा में विकास यात्रा के प्रदेशव्यापी समापन में बुधनी विधानसभा में 118 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बकतरा में 23 लाख 43 हजार रूपए की लागत से बने पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण भी किया।

Next Story