मध्यप्रदेश

Ladli Bahna Sena Office: मध्यप्रदेश का यह जिला बनेगा लाडली बहना सेना का मुख्यालय 2023

ladli_behna _new_update
x

ladli_behna _new_update

MP Ladli Bahna Sena Office: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना (Ladli Bahna Yojana Ki Office Kaha Hai) की शुरुआत कर उनके खाते में एक-एक हजार रुपए भेज दिए हैं।

Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना (Ladli Bahna Yojana Ki Office Kaha Hai) की शुरुआत कर उनके खाते में एक-एक हजार रुपए भेज दिए हैं। प्रदेश के मुखिया लाडली बहन सेना नियुक्त करने वाले हैं। लाडली बहन सेना का मुख्यालय कहां होगा बात को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। लेकिन अब इसमें भी विराम लग गया है बताया गया है लाडली बहन सेना का पहला मुख्यालय ग्वालियर जिले में बनाया जाएगा। ग्वालियर में स्थान सर्च किए जा रहे हैं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा प्रॉपर्टी सर्च करने अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

क्या है सरकार की योजना

लाडली बहन योजना की शुरुआत के बाद लाडली सेना (Ladli Behna Sena) बनाने का काम चल रहा है। जैसा कि पहले ही बताया गया है कि लाडली बहन सेना का पहला मुख्यालय ग्वालियर (Ladli bahna sena ka mukhyalay kaha hai) में खोला जाएगा। इसकी व्यवस्था बनाने के लिए ग्वालियर कलेक्टर द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि अनुपयोगी और पुराने खाली पड़े भवनों का जीर्णोद्धार कराकर लाडली बहन सेना को दिया जाएगा। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह देखा जाएगा और वहां लाडली बहनों के लिए स्थान सुनिश्चित करने का काम होगा।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

ग्वालियर कलेक्टर ने कहा है कि जन कल्याणकारी कार्यों में कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई बैठक में बिजली-पानी के मुद्दे पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहां है कि जल्दी से जल्दी आमजन से जुड़ी हुई समस्याओं का निराकरण किया जाए।

ग्वालियर जिले में योजना के तहत 13000 से अधिक महिलाओं के खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं। इस संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि वह पता लगाएं किन कारणों की वजह से महिलाओं के खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं। खाता चेक करवाया जाए। अगर पुराने खाते सही नहीं है तो नए खाते खुलवा कर उसमें राशि भेजने की व्यवस्था की जाए।

Next Story