मध्यप्रदेश

MP Congress में अंदरूनी कलह! सरकार गिरने का कारण विंध्य नहीं अक्षमता है: अजय सिंह

MP Congress में अंदरूनी कलह! सरकार गिरने का कारण विंध्य नहीं अक्षमता है: अजय सिंह
x
सतना / Satna: प्रदेश सरकार गिरने का दर्द आज भी कांग्रेस के नेताओं तथा स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ (Kamal Nath) को कसक रहा है। हाल के दिनों में मैहर (Maihar) आये कमलनाथ ने विध्य के धोखा देने की वजह से सरकार गिरने का कारण बताया।

सतना / Satna: प्रदेश सरकार गिरने का दर्द आज भी कांग्रेस के नेताओं तथा स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ (Kamal Nath) को कसक रहा है।

हाल के दिनों में मैहर (Maihar) आये कमलनाथ ने विध्य के धोखा देने की वजह से सरकार गिरने का कारण बताया।

जिस पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह (Ajay Singh) ने कहा कि कमलनाथ जी के बार-बार विध्य को धोखा देना कह कर यहां की जनता का अपमान है।

श्री सिंह ने कहा कि 2020 में सरकार गिरने का कारण विध्य नही स्वयं कमलनाथ की अपनी अक्षमता है।

क्या कहा था पूर्व सीएम कमलनाथ ने

जानकारी के अनुसार मैहर आये कमलनाथ ने कहा था कि अगर विध्य के कांग्रेस कार्यकर्ता मन लगाकर काम करते तो यहां से ज्यादा कांग्रेस विधायक विजयी होते।

सरकार के बहुमत में होने से कोई सरकार को हिला नही सकता था। लेकिन विध्य से कम सीटें आई।

विध्य का अपमान कर रहे कमलनाथः अजय सिंह

विगत दिनों सतना दौरे पर आये कांग्रेस नेता अजय सिंह पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बार बार कमलनाथ विध्य का नाम सरकार गिरने के ले रहे है।

यह विंध्य के कांग्रेस कार्यकार्ताओं तथा समूचे विध्य का अपमान हैं। उन्होने कहा कि सरकार गिरने का कारण विंध्य नहीं बल्कि खुद की जिम्मेदारी थी।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story