
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सुहागरात में दुल्हन ने...
सुहागरात में दुल्हन ने बताया उसके साथ हुआ था रेप, दूल्हे के उड़ गए होश, फिर...

ग्वालियर: कहते है कि कभी-कभी सच्चाई बोलना भी उसके लिए घातक हो जाता है। कुछ ऐसा ही वाक्य एमपी के ग्वालियर की एक दुल्हन के साथ हो गया और उसे न सिर्फ अपने वैवाहिक जीवन से हाथ धोना पड़ गया बल्कि उसका विवाह ही शून्य घोषित हो गया।
जानकारी के तहत शादी की रात पहली बार सुहागरात में ही दुल्हन ने अपने दूल्हे से बताया कि शादी से पहले उसका रेप हुआ था। उसकी यह बात सुनते ही दूल्हे के होश उड़ गए और उसने यह बात अपने घर वालों को न सिर्फ बता दिया बल्कि कोर्ट में विवाह शून्य घोषित किए जाने का आवेदन लगा दिया।
2020 में हुई थी शादी
जानकारी के तहत एक 21 वर्षीय लड़की की शादी 25 वर्षीय युवक के साथ ग्वालियर में रीति रिवाज के तहत वर्ष 2020 में हुई थी। सुहागरात पर पति-पत्नी अपने बीते हुए खट्टे मीठे पलों को एक दूसरे से शेयर कर रहे थें। पत्नी ने सोचा की अपने बीते हुए कल से पति को नही छुपाएगी और उसने बताया कि शादी से पहले उसके साथ रेप हुआ था। यह बात सुनते ही पति के होश उड़ गए। वह पत्नी को उसके मायके ले जाकर छोड़ दिया। बताते है कि दुल्हन से रेप उसके करीबी रिश्तेदार ने ही किया था।
कोर्ट में हाजिर नही हुई दुल्हन
खबरो के तहत तीन वर्ष तक कोर्ट में चलें इस मामले में दुल्हन एक बार भी कोर्ट में हाजिर नही हुई, जबकि उसे कोर्ट से कई बार नोटिस भी जारी किया गया। कोविड के चलते उक्त मामले में सुनवाई नही हो सकी और तीन वर्ष बाद कोर्ट ने लड़की के हाजिर न होने तथा अपना पक्ष न रखने के चलते उक्त विवाह को शून्य घोषित कर दिया।
