
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- IAS विवेक कुमार पोरवाल...

IAS Vivek Kumar Porwal CM Shivraj Singh Secretary News: राज्य सरकार द्वारा आईएएस विवेक कुमार पोरवाल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 8 फरवरी को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस द्वारा जारी किए गए आदेश में विवेक कुमार पोरवाल को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। विवेक कुमार पोरवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2000 बैच के अधिकारी हैं। अभी उनके पास सचिव, सहकारिता विभाग तथा सचिव मध्यप्रदेश शासन, विमानन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) है। सचिव सीएम के साथ ही उनके पास सहकारिता विभाग और विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
दिसम्बर 2022 में बने थे सहकारिता सचिव
2000 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक कुमार पोरवाल को 19 दिसम्बर 2022 को सहकारिता विभाग का सचिव बनाया गया था। उस समय श्री पोरवाल पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंधक संचालक और ऊर्जा विभाग के साथ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के भी पदेन सचिव थे। तब उन्हें आदेश जारी करते हुए सहकारिता सचिव की नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी
सूत्रों की मानें तो नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के हिसाब से सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल किया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक से लेकर पुलिस अधीक्षक तक के तबादले किए जा रहे हैं। मंत्रालय के अधिकारियों की मानें तो अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। उन अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है जिन्हें मैदानी पदस्थापना में रहते हुए तीन साल पूरे हो चुके हैं।