मध्यप्रदेश

एमपी पंचायत दर्पण पोर्टल में कैसे देखते हैं सैलरी, कार्य सूची व ई-भुगतान की स्थिति? जानिए

MP Panchayat Darpan Portal
x
MP Panchayat Darpan Portal: मध्य प्रदेश सरकार पंचायतों के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यों को डिजिटल माध्यम से अपने प्रदेश की जनता के समक्ष रखने की व्यवस्था कर दी है।

MP Panchayat Darpan Portal | Madhya Pradesh Panchayat Darpan | एमपी पंचायत दर्पण पोर्टल क्या है

देश विश्व डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में मध्यप्रदेश कैसे पीछे रह सकता है। मध्य प्रदेश सरकार पंचायतों के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यों को डिजिटल माध्यम से अपने प्रदेश की जनता के समक्ष रखने की व्यवस्था कर दी है। इस व्यवस्था का नाम पंचायत दर्पण पोर्टल है। इस पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से हम पंचायत के अंदर आने वाले सभी कार्यों योजनाओं की पूरी जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त कर सकते हैं।

पंचायत दर्पण पोर्टल में मिलती हैं कई जानकारियां

एमपी के पंचायत दर्पण पोर्टल में हम आज आपको वह जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बाद आप पंचायत के किसी भी कार्य या भुगतान से संबंधित कोई भी जानकारी एकत्र कर सकते हैं। हम पंचायत दर्पण पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी आपके समक्ष रखेंगे। इस खबर को पूर्ण अध्ययन करने पर आपको पता चल जाएगा कि पंचायत दर्पण पोर्टल बनाने के पीछे मध्यप्रदेश सरकार का क्या उद्देश्य है। इसकी क्या विशेषताएं हैं आदि आदि जानकारियां आपको प्राप्त हो जाएंगे। आइए जानें मध्य प्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल के बारे में।

एक ही जगह मिलती है सारी जानकारी

पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से आप ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्य के बारे में जानकारी एकत्र कर सकते हैं। यह पोर्टल आपके पंचायत की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाती है। आपको कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं है। अब न ही आपको पंचायत से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने होंगे। इस पोर्टल के माध्यम से ई भुगतान की स्थिति, कार्य सूची, सैलरी स्लिप से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त होती है।

एमपी पंचायत दर्पण पोर्टल का उद्देश्य

मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल बनाने का मुख्य उद्देश्य समझना बहुत आवश्यक है। वैसे अब तक दी गई जानकारी से आपको यह समझ में आ ही गया होगा प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का उद्देश्य है कि डिजिटल माध्यम से प्रदेश की जनता को पंचायत के अंदर हो रहे कार्यों के बारे में पूरी जानकारी हो। यह जानकारी पंचायत के लोगों को घर बैठे प्राप्त होगी। सरकार का यही सबसे बड़ा मुख्य उद्देश्य है। प्रदेश के मुखिया का मानना है कि पारदर्शिता प्रदेश के विकास के लिए बहुत आवश्यक है। इसी को साकार करने के लिए पंचायत दर्पण पोर्टल बनाया गया है।

ग्राम पंचायत के द्वारा अपलोड किए गए कार्यों का जियो टैग देखने

ग्राम पंचायत के द्वारा किए गए कार्यों के अपलोड किए गए जानकारी का जियो टैग देखने के लिए आपको सर्वप्रथम एमपी पंचायत दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। इसके पश्चात सामने होम पेज खुलेगा। इसके पश्चात ग्राम पंचायत के द्वारा अपलोड किए गए जियो टैग की फोटो कॉलिंग कर क्लिक करना होगा। जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको जिला जनपद तथा ग्राम पंचायत का चयन करें। बताया गया है कि इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद आप बटन पर क्लिक करते हुए कंप्यूटर स्क्रीन पर पूरी जानकारी देख सकते हैं।

निर्माण कार्यों की जानकारी देखने

अगर आप पंचायत के अंदर हुए निर्माण कार्यों की जानकारी देखना चाहते हैं तो समझो हम पंचायत दर्पण की वेबसाइट पर जाएं इसके बाद होम पेज खुलेगा। होम पेज पर आपको स्थित बाद निर्माण कार्यों की जानकारी के लिए क्लिक करना होगा। और प्रक्रियाओं के तहत जिला जनपद और ग्राम पंचायत का चयन करते हुए जानकारी डालें इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और आपको निर्माण कार्यों से संबंधित पंचायत की पूरी जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर देखने लगेगी।

पंचायतों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति देखने

अगर आप अपने पंचायत की भौतिक प्रगति से संबंधित जानकारी देखना चाहते हैं तो आप को सर्वप्रथम पंचायत दर्पण के के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होमपेज खोलना होगा। जिसके पश्चात आप पंचायत के निर्माण कार्यों का भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के लिए ऊपर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद नया पेज खुल जाएगा। जिससे आप योजना की जानकारी वित्तीय वर्ष की कार्य का चयन करें और कैप्चा कोड डालें जिसके बाद लिंक पर क्लिक करते ही आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर पूरी जानकारी प्राप्त होगी।

योजना वार निर्माण कार्यों की जानकारी देखने

अगर आप योजना बार पंचायत के निर्माण कार्यों की जानकारी देखना चाहते हैं तो इसके लिए भी सर्वप्रथम आपको आधिकारिक पंचायत दर्पण वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद एक पेज खुलेगा और आप योजना भवन निर्माण कार्यों की जानकारी के लिंक पर क्लिक कर दें। ऐसा करने के पश्चात जिला जनपद और योजना का चयन करें। इसके पश्चात कैप्चा कोड दर्ज कर सर्च की बटन पर क्लिक करते ही आपके कंप्यूटर पर सारी जानकारी दिखने लगेगी।

अन्य जानकारियों के लिए भी इसी तरह की प्रक्रिया

बताया गया है कि पंचायत दर्पण पोर्टल मैं आप कई जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इन जानकारियों को प्राप्त करने की लगभग एक ही प्रक्रिया है। अंतर सिर्फ इतना है कि जिस योजना से संबंधित जानकारी आपको चाहिए उसके लिए अलग-अलग कैटेगरी बनाई हुई है। जैसे ही आप उस केटेगरी की लिंक में जाकर क्लिक करेंगे उक्त पोर्टल खुल जाएगा। उस पोर्टल के खुलते ही सारी जानकारी दिखने लगेगी।

हम बताना चाह रहे हैं कि जिस तरह आप पंचायत के निर्माण कार्यों की जानकारी देखने के लिए आपने जो प्रक्रिया अपनाई है। वही प्रक्रिया शासकीय राज्य स्तरीय कर खाते की जानकारी देखने के लिए करना होगा। इसी तरह है जिला जनपद पंचायत के भुगतान की जानकारी देखने के लिए करें। ग्राम पंचायत द्वारा स्वकराधान संग्रहण की जानकारी देखने के लिए करें। साथ ही इसी प्रक्रिया के माध्यम से आप ग्राम पंचायत की भुगतान आदेश की जानकारी देख सकते हैं। जिलेवार ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों की जानकारी भी देखी जा सकती है। वही जिलेवार जनपद पंचायत के प्रतिनिधियों की जानकारी भी देखी जा सकती है। साथ ही बताया गया है कि कलेक्टर और ग्राम पंचायत रजिस्ट्रेशन रिपोर्ट देखने के लिए भी यही प्रक्रिया अपनानी होगी।

ग्राम पंचायत और ग्राम की सूची एमपी पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से देखी जा सकती है। अगर निर्माण कार्यों की जानकारी देखने की इच्छा हो रही है तो आपको होम पेज पर निर्माण कार्यों की जानकारी में पर क्लिक कर अन्य प्रक्रिया पूरी करते ही सारी जानकारी मिल जाएगी।

कैसे देखें जानकारी

ऊपर दी गई जानकारियों के लिस्ट कंप्यूटर में एमपी पंचायत दर्पण पोर्टल पर दर्ज है। सबसे पहले एमपी पंचायत दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें। इसके पश्चात होम पेज खुलेगा। होम पेज खोलने के पश्चात जिला जनपद ग्राम पंचायत की लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपको जिस जिले की तथा जनपद की जानकारी चाहिए वहां पर चयन करें। कैप्चा कोड दर्ज करें। इसके पश्चात सर्च की बटन दबाएं। ऐसा करने पर आपको पूरी जानकारी आपकी स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।

Next Story