
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP के कर्मचारियों के...
MP के कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! सभी चतुर्थ श्रेणी अस्थाई कर्मचारी होंगे परमानेंट, फटाफट से जानें

Rewa MP News: मध्य प्रदेश के अस्थाई कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ रही है और वे न सिर्फ परमानेंट किए जाएगे बल्कि उनकी वेतन भी बढ़ेगी। यह ऐलान प्रदेश सरकार के वन मंत्री विजय शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान किए है। मंत्री शाह की घोषणा से वन विभाग में वर्षो से काम कर रहे चर्तुथ श्रेणी कर्मचारियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई तो वही वे अपने भविष्य को लेकर निश्चिन्त हो जाएं।
एक अप्रैल से मिलेगा लाभ
मंत्री विजय शाह ने चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी के परमानेंट किए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल 2023 से सभी अस्थाई कर्मचारी स्थाई होगे और उनके वेतन भी बढ़ाए जाने को लेकर सरकार ने मन बना लिया है। जिसके तहत प्रत्येक कर्मचारियों की तीन-तीन हजार रूपये वेतन भी बढ़ाई जाएगी।
भोपाल के कार्यक्रम में दी जानकारी
दरअसल वन मंत्री शाह भोपाल के चार इमली स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थें और इस दौरान उन्होने अस्थाई चर्तुथ श्रेणी कर्मचारियों को यह बड़ी खुशखबरी दी है। ज्ञात हो कि प्रदेश भर के वन कार्यायलों में चर्तुथ श्रेणी के अस्थाई कर्मचारी वर्षो से काम कर रहे है। मजदूरों सगंठनों के माध्यम से ऐसे कर्मचारी परमानेंट किए जाने की मांग सरकार से उठाते आ रहे है। वन मंत्री की इस घोषणा के बाद से अस्थाई कर्मचारी अब अपनी नौकरी को लेकर जहां खुश है वही उम्रदराज जीवन स्तर को लेकर निश्चित हो गए है।
