
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- GOOD NEWS! एमपी के...
GOOD NEWS! एमपी के लाखो किसानो के लिए बड़ी खबर, गेहूं के दाम ₹3600 करने सरकार ने दी मंजूरी, अन्नदाताओं की बढ़ेगी आए

MP Gehu MSP NEWS: किसानों की खस्ताहाल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। जानकारी मिल रही है कि सरकार गेहूं का दाम 3600 रुपए करने की मंजूरी दे दी है। वही दूसरी ओर गेहूं की कीमत और महंगाई को रोकने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके लिए सरकार द्वारा कई प्रयास किए गए जिनका असर अब दिखाई देना शुरू हो गया है। सरकार के प्रयास की वजह से ही गेहूं की कीमत में कमी आई है।
जनवरी माह में बढ़ गए थे दाम
वर्ष 2022 में गेहूं की कीमत लगातार बढ़ती गई। यहां तक की आटे के दाम भी बढ़ने लगे थे सरकार ने दाम नियंत्रण के लिए गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था साथ में गेहूं से तैयार होने वाले आटे और अन्य उत्पादों में प्रतिबंध लगाया गया था। गेहूं की महंगाई को रोकने के लिए सरकार ने फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा कई अहम निर्णय लिए गए। बताया गया है कि फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने एक नीलामी के माध्यम से खुद बाजार में गेहूं बेचने का फैसला किया। सरकार के इस प्रयास की वजह से रिटेल बाजार में गेहूं के दाम में 8 रुपए किलो तक की कमी आई है। सरकार का यह प्रयास सफल होता दिख रहा है।
25 मार्च से शुरू होगी खरीदी
गेहूं की नई फसल पक कर तैयार है। यह बात अलग है ओला एवं बारिश की वजह से गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन सरकार ने अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार बताया है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 25 मार्च से शुरू होगी। गेहूं का रकबा बढ़ने से माना जा रहा है कि गेहूं के उत्पादन में पर्याप्त वृद्धि होगी।
बताया गया है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से गेहूं के दाम में बढ़ोतरी जारी है। विश्व स्तर पर गेहूं के दाम बढ़ रहे हैं। हालांकि बाजार में अब नया गेहूं आ जाएगा। कुछ मंडियों में तो गेहूं पहुंचने भी लगा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष गेहूं का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में अधिक होगा।