मध्यप्रदेश

MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 में छात्राओं का दबदबा, छोटे शहरों की बेटियां टॉप पर

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत
29 April 2022 12:50 PM GMT
Updated: 2022-04-29 13:07:25
MP Board Result 2022
x
MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड ने 10वीं व 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम किए घोषित

MP Board Result 2022, MP Board Result 2022 Toppers List: शुक्रवार की दोपहर जैसे ही एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित किए तो छात्राओं में प्रसन्नता व्याप्त हो गई। घोषित परीक्षा परिणाम के तहत इस वर्ष एमपी की टॉप सूची में प्रदेश के छोटे शहरो के बेटियों ने अपना दबदबा बनाया है।

12वी में 72 प्रतिशत छात्र पास

बोर्ड की इस कठिन परीक्षा में प्रदेश के तकरीबन 18 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। तो वही घोषित परिणाम के तहत 10वीं में 59.54 प्रतिशत पास हुए हैं। 12वीं के 72 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बोर्ड के परिणाम के तहत 10वीं के 3.50 लाख और 12वीं के 1.20 लाख बच्चे फेल हुए हैं।

सभी टॉपर छोटे शहरों के

प्रदेश की प्रवीणता सूची जो जारी की गई है उसमें सभी टॉपर छोटे शहरों की बेटियां हैं। कक्षा 10वीं में छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना जिले के मैहर की सुचिता पांडे ने संयुक्त रूप से टॉप सूची में पहला स्थान बनाया है। दोनों ने 496 नंबर यानि की 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

प्रगति बनी ओवरऑल टॉपर

12वीं के अलग-अलग विषयों में 9 टॉपर्स भी लड़कियां हैं। 12वीं में श्योपुर की प्रगति मित्तल ने प्रदेश में सभी संकाय में ओवरऑल टॉप किया है। प्रगति ने विज्ञान-गणित समूह में 500 में से 494 अंक हासिल किए है। इसी तरह कला समूह में सागर की इशिता दुबे 480 नंबर के साथ टॉप पर हैं। विज्ञान गणित समूह में श्योपुर की प्रगति मित्तल 494 अंक ने और कॉमर्स समूह में मुरैना की खुशबू शिवहरे 480 अंक के साथ टॉप सूची में स्थान बनाया है। जीव विज्ञान समूह में शाजापुर की दिव्यता पटेल 491अंक हॉसिल करके टॉप किया है। 12वीं की मेरिट में कुल 153 स्टूडेंट हैं। इनमें 93 छात्राएं और 60 छात्र हैं।

10वीं की टॉपर बनी बेटियां

10वीं की परीक्षा में 10 लाख 29 हजार 698 स्टूडेंट शामिल हुए। इसमें रेगुलर स्टूडेंट 9 लाख 31 हजार 860 थे। रेगुल स्टूडेंट्स का रिजल्ट 59.54 प्रतिशत रहा। इसमें 56.84 प्रतिशत छात्र और 62.47 प्रतिशत छात्राएं हैं। 95 स्टूडेंट स्टेट मेरिट में आए हैं। इसमें 55 छात्राएं और 40 छात्र हैं। 10वीं की टॉपर दो लड़कियां संयुक्त रूप से रहीं। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों की तुलना में 14.08 प्रतिशत कम रहा।

12वीं की मेरिट में भी छात्राओं का दबदबा

12वीं की परीक्षा में इस वर्ष 6 लाख 97 हजार 880 स्टूडेंट शामिल हुए। इसमें 6 लाख 29 हजार 381 रेगुलर और 68 हजार 699 प्राइवेट स्टूडेंट थे। रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 72.72 प्रतिशत रहा। 69.94 प्रतिशत छात्र और 75.64 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। यानी छात्राएं अव्वल रहीं। मेरिट लिस्ट में कुल 153 स्टूडेंट शामिल हैं। इनमें 93 छात्राएं और 60 छात्र हैं। निजी स्कूलों की अपेक्षा सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 5.38 प्रतिशत ही रहा।

दो वर्ष बाद परीक्षा परिणाम

ज्ञात हो कि कोविंड के चलते पिछले दो वर्षो से परीक्षाएं नही हो पा रही थी। बोर्ड पुराने अंकों के आधार पर छात्रों को बोर्ड परीक्षा में अंक देकर जनरल प्रोमोशन दे रहा था। हांलाकि वर्ष 2020 में 12वी बोर्ड की परीक्षाएं विलंब से करवाई गई थी। जबकि 10बोर्ड के छात्रों को जनरल प्रोमोशन का लाभ दिया गया तो वही 2021 में 10वी और 12वी बोर्ड में फार्मूला के आधार पर रिजल्ट घोषित किया गया था। तो वही दो वर्ष बाद 2022 में छात्रों की परीक्षा फरवरी-मार्च माह में आयोजित की गई और अब परिणाम घोषित किया गया है।

एमपी के टॉपरों पर एक नजर

कक्षा 10वीं- नैंसी दुबे, छतरपुर 99.2 प्रशितत, सुचिता पांडे सतना (मैहर) 99.2 प्रतिशत रहा।

12वीं में टॉपर

  • मैथ्य- इशिता दुबे सागर ऑर्ट- 96 प्रतिशत, प्रगति मित्तल, श्योपुर 98.8 प्रतिशत।
  • कॉमर्स- खुशबू शिवहरे, मुरैना 96 प्रतिशत, हर्सिता पांडे खरगोन 96 प्रतिशत।
  • कृषि- कृपा पिता समरथ रतलाम 95.8 प्रतिशत, प्रांजलि यादव, निवाड़ी 95.8 प्रतिशत।
  • फाइन ऑर्ट- शिल्पी बघेल भिंड 90.6 प्रतिशत।
  • जीव विज्ञान- दिव्यता पटेल शुलाजपुर मंडी 98.2 प्रतिशत, लवली परमार पृथ्वीपुर 98.2 प्रतिशत।
Next Story