
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- Gwalior : भाजयुमो नेता...
Gwalior : भाजयुमो नेता की पार्टी में फायरिंग, घुटने को चीरती हुई गोली ने अन्य साथी को भी किया घायल

Gwalior BJYM Leader Birthday Party Firing News : ग्वालियर में भाजयुमो नेता की बर्थडे पार्टी का आयोजन भाजयुमो नेता के द्वारा फार्म हाउस (BJYM Leader) में एक जश्न का आयोजन किया गया था। इस दौरान रायफल से चली गोली का निशाना भाजपा नेता (BJP Leader) बन गए। यह घटना एमपी के ग्वालियर (Gwalior MP) के घास मंडी (Ghas Mandi) इलाके का है।
रिंकू और कल्लू को लगी गोली
जानकारी के अनुसार पार्टी में डांस करने के दौरान भाजपा नेता का साथी राइफल चलाने के लिए कॉक (लोड) करने लगा। अचानक गोली चल गई और गोली पास ही डांस कर रहे रिंकू गौर के घुटने को चीरते हुए पीछे खड़े कल्लू यादव के पैर में जा लगी है। गोली लगने से वे घायल हुए रिंकू और कल्लू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह था आयोजन
जानकारी के तहत भाजयुमो नेता निशांत राय को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही उनके एक दोस्त का शनिवार को बर्थडे भी था। देर रात भाजयुमो नेता के वेलकम और दोस्त के बर्थडे का जश्न मनाया जा रहा था। नाच-गाना चल रहा था। डांस करने के दौरान फायरिंग करने के लिए रायफल लोड की जा रही थी और यह हादसा हो गया। इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन इस मामले को लेकर अभी शिकायत प्राप्त नही हुई है। पुलिस मामले की जानकारी ले रही है और जो भी तथ्य आएंगे तो उसके आधार पर लीगल एक्शन लिया जाएगा।