
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- जबलपुर में दिव्यांग जन...
जबलपुर में दिव्यांग जन खेलेंगे क्रिकेट, एमपी के 6 संभागों के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर

एमपी के जबलपुर में दिव्यांग जन क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के 6 संभागों के खिलाड़ी शामिल होंगे। जबलपुर में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। रानीताल स्टेडियम में यह क्रिकेट मैच खेला जाएगा। जिसमें प्रदेश के दिव्यांग जन अपना हुनर लोगों को दिखाएंगे।
दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट डेट
कहते हैं कि प्रतिभा किसी उम्र को मोहताज नहीं होती। किंतु जब बात दिव्यांगजनों की आती है तो यह सवाल उठने लगते हैं कि अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे कि नहीं। जिनको ध्यान में रखते हुए जबलपुर में पहली बार राज्य स्तरीय दिव्यांग जन क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एमपी के छह संभागों से आए दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करेंगे। जबलपुर के रानीताल में यह आयोजन 10 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल तक चलेगा। इस टूर्नामेंट को महापौर कप का नाम दिया गया है।
दिव्यांगजनों का बढ़ेगा हौसला
जबलपुर में राज्य स्तरीय दिव्यांग जन क्रिकेट प्रीमियर लीग पहली बार खेली जाएगी। दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश की टूर्नामेंट के कोऑर्डिनेटर प्रतिष्ठा द्विवेदी के मुताबिक इस क्रिकेट टूर्नामेंट को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों की हौसला आफजाई करना है। खेल के जरिए उन्हें यह आभास होगा कि वह किसी से कम नहीं हैं। एक सामान्य व्यक्ति जो कर सकता है वह आप भी कर सकते हैं। इस आयोजन में जबलपुर नगर निगम और महापौर भी सहयोग कर रहे हैं।
इन संभागों के खिलाड़ी होंगे शामिल
राज्य स्तरीय दिव्यांग जन क्रिकेट प्रीमियर लीग में मध्यप्रदेश के छह संभाग के खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे। जिसमें जबलपुर, रीवा, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर और इंदौर संभाग शामिल हैं। ग्रुप ए में रीवा, जबलपुर और ग्वालियर टीमें हैं जबकि ग्रुप बी में इंदौर, उज्जैन और भोपाल की टीमें हैं। इस प्रतियोगिता में विनर टीम को ट्रॉफी सहित 51 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता 10 अप्रैल से प्रारंभ होंगी।
