मध्यप्रदेश

MP CM डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए, जानिए वजह...

MP CM डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए, जानिए वजह...
x
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसको देखते हुए CM डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जल भराव और बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। इस संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अतिवृष्टि और बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन को पूरी तत्परता और समन्वय बनाए रखना चाहिए।

सभी जिलों के कलेक्टरों को सीएम के मुख्य निर्देश

बाढ़ नियंत्रण कक्ष: सभी जिलों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेंगे और आवश्यकता होने पर तुरंत जनता को सूचित करेंगे।

सतर्कता: रपटों और पुलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए ताकि वाहनों और राहगीरों को किसी अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़े।

आवागमन प्रतिबंध: बांधों, तालाबों और जलाशयों के आसपास जल भराव और दुर्घटनाओं की स्थिति में लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाए।

बोर्ड लगाने के निर्देश: जहां भारी बारिश और जल भराव के कारण घटनाओं की संभावना हो, वहां चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।

जान-माल की सुरक्षा: अधिकारियों का ध्यान हर हाल में जान-माल की सुरक्षा पर होना चाहिए।

मैदानी अमले के लिए निर्देश

लोक निर्माण विभाग: पुल-पुलियों की जानकारी जुटाएं जहां पूर्व में दुर्घटनाएं हुई हैं।

सुरक्षा इंतजाम: सड़कों और नदियों पर बने पुलों पर सुरक्षा इंतजाम करें और पानी बहने पर लोगों को जाने से रोकें।

बांधों का पानी छोड़ना: बांधों से पानी छोड़ने की स्थिति में प्रभावित जिलों को पहले से सूचित करें।

तैराक दल की तैनाती: जोखिम वाले स्थानों पर तैराक दल तैनात रखें और स्थानीय लोगों से समन्वय बनाए रखें।

धर्म स्थल और जल स्रोत: धार्मिक स्थलों और जल स्रोतों के पास सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करें।

निगरानी: जल स्तर बढ़ने की संभावना वाले स्थानों पर सतर्क निगरानी रखें।

ऊंचे स्थानों का चयन: बाढ़ की स्थिति में शहरी और ग्रामीण इलाकों में ऊंचे स्थानों का चयन कर लोगों को वहां शिफ्ट करने की व्यवस्था करें।

Next Story