
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- कांग्रेस ने ढूंढ...
कांग्रेस ने ढूंढ निकाला भाजपा के लाडली बहन योजना का काट, सरकार बनते ही महिलाओं को कांग्रेस देगी 1500 प्लस 500

MP News: मध्यप्रदेश में वर्ष 2023 विधानसभा का चुनावी वर्ष है। चुनाव नवंबर तक में होने हैं। लेकिन प्रदेश की दो प्रमुख पार्टियां जिसमें एक सत्ताधारी भाजपा और दूसरी जिसने सत्ता पाकर सत्ता को गवां दिया था उसमें कांग्रेस है। अब इस बार दोनों ही पार्टियां अभी से चुनाव जीतने के लिए लोकलुभावन घोषणाएं करने में जुटे हुए हैं। भाजपा सत्ता में है इसलिए उसने तुरंत घोषणा कर अपनी घोषणा को अमलीजामा पहनाने प्रशासनिक मशीनरी को झोंक दिया है। लेकिन कांग्रेस भी इससे कहां हार मानने वाली है। उसने भी बड़ी घोषणा कर दी। अब देखना यह है कि आने वाले समय में क्या होता है।
भाजपा ने कहा 1000 हजार, कांग्रेस ने कहा 2 हजार देंगे
हाल के दिनों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश की महिलाओं को 1000 रूपये देने की घोषणा कर दी। सीएम ने लाडली बहन योजना के माध्यम से यह राशि दिलवाने की बात कही।
लेकिन भाजपा की इस घोषणा के बाद कांग्रेसी खेमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में कांग्रेस ने घोषणा करते हुए कह दिया है कि वह नारी सम्मान योजना चलाएगी। प्रदेश की हर नारी को हर महीने नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रूपये देंगी। साथ में हर महीने महिलाओं को गैस भरवाने के लिए 500 रुपए दिए जाएंगे। इस तरह एमपी की महिलाओं को कांग्रेस हर महीने 2000 रूपये दीगी।
सरकार बनने के बाद मिलेगा योजना का लाभ
कांग्रेस ने जो घोषणा की है उसका लाभ मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्राप्त होगा। लेकिन कमलनाथ अभी से इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। कमलनाथ का कहना है कि इसके लिए फॉर्म भरवाए जाएंगे।
महिला वोटरों को साधने में लगे दाल
राजनैतिक गुणा-गणित के बाद एक जबरदस्त फार्मूला निकल कर सामने आया। गुणा गणित यह की मध्यप्रदेश में वोटरों की संख्या करीबन 5 करोड़ है। जिसमें महिला वोटर्स की संख्या करीबन 2 करोड़ 60 लाख बताई जा रही है। ऐसे में अगर देखा जाए तो महिला वोटरों की संख्या 48 फ़ीसदी के करीब है।
अब सहज ढंग से समझा जा सकता है कि आखिर सत्ताधारी और विपक्षी पार्टी को महिलाओं के हितों की चिंता क्यों सता रही है। इसमें महिला वोटरों की संख्या ही राजनैतिक पार्टियों को योजना लागू करने पर मजबूर कर रही है।
9 मई को छिंदवाड़ा में नारी सम्मान का आयोजन करते हुए इसका शुभारंभ करने की तैयारी में कांग्रेस है। कांग्रेस का कहना है कि 9 मई 2023 से आवेदन भरवाए आएंगे। इसके लिए कांग्रेसियों को एकत्र किया जा रहा है। बताया गया है कि अगर 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनती है तो नारी सम्मान योजना कि लगभग प्रक्रिया पूर्ण रहेगी सीधी महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा।
