मध्यप्रदेश

सीएम ने की घोषणा, अब दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चैहान के नाम पर होगा मेडिकल कालेज तथा....

भोपाल। विगत दिनों लम्बी बीमारी के बाद खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चैहान का निधन हो गया। बुधवार को इनका अंतिम संस्कार उनके पैत्रिक गांव शाहपुर में किया गया। जिसमें भाजपा के कई नेताओं के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। 

अंतिम संस्कार के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने घोषणा करते हुए कहा कि खंडवा मेडिकल कॉलेज का नाम दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चैहान के नाम पर किया जायेगा। साथ ही कहा कि बुरहानपुर जिला अस्पताल का नामकरण भी नंदकुमार सिंह चैहान की स्मृति में किया जायेगा।

शाहपुर कस्बे में चैहान की मूर्ति स्थापित करने की बात भी कही गई। वहीं नगर पालिका भवन तथा गन्ना अनुसंधान केन्द्र का नाम दिवंगत नेता के नाम पर किया जायेगा।

जानकारी के अनुसार दिवंगत नेता नंदकुमार सिंह चैहान क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थै। वह खंडवा से 6 बार सांसद रहे हैं । ऐसे में उनक अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें अंतिम विदाई दी। सरकार ने नामकरण की घोषणा कर उनको श्रद्धांजलि दी है।

Next Story