
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- एमपी: जबलपुर-गोंदिया...
एमपी: जबलपुर-गोंदिया स्पेशल और प्रयागराज-छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन का बदला Time Table, हजारो यात्री होंगे प्रभावित

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर की दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को लेकर है। रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी इटारसी - एक्सप्रेस ट्रेन का जबलपुर स्टेशन पर आगमन तथा प्रस्थान और गाड़ी संख्या 05713 जबलपुर- गोंदिया स्पेशल ट्रेन का जबलपुर से सुकरी मंगेला के मध्य समय सारणी में आंशिक परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी जानकारी निम्न है।
प्रयागराज छिवकी इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन का बदला टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन का जबलपुर स्टेशन पर आगमन 05:35 बजे तथा प्रस्थान 05:45 बजे रहेगा। पूर्व में समय जबलपुर स्टेशन पर आगमन 06:00 बजे तथा प्रस्थान 06:10 बजे था।
जबलपुर- गोंदिया स्पेशल ट्रेन का भी बदला टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 05713 जबलपुर- गोंदिया स्पेशल ट्रेन का जबलपुर से सुकरी मंगेला के मध्य जबलपुर में 06:10 बजे, मदन महल 06:18 बजे, गड़ा 06:44 बजे ग्वाटीघाट 06:53 बजे, जमरता 07:02 बजे, चारघाट पिपरिया 07:12 बजे, बरगी 07:25 बजे एवं सुकरी मंगेला 07:34 बजे तक के समय सारणी संशोधन किया गया है।
सुकरी मंगेला से गोंदिया तक के समय सारिणी में कोई परिवर्तित नहीं किया गया है । यात्रीगण कृपया रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस / 139 से गाड़ी की जानकारी प्राप्त कर सकते है।