
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- विंध्य के इस जिले के...
विंध्य के इस जिले के नगर निगम में निकली बंपर भर्ती, 102 पदों पर बहुत जल्द मिलेगी नियुक्ति

Singrauli Nagar Nigam Bharti 2022/ सिंगरौली नगर निगम भर्ती 2022: नौकरी के इंतजार में बैठे रोजगारो के लिए बड़ी खुशखबरी है। नगर निगम सिंगरौली में बहुत जल्दी 102 पदों पर भर्ती होने वाली है इसके लिए नगर निगम सिंगरौली द्वारा तैयारी की जा रही है। या यूं कहें कि नौकरी देने की लगभग तैयारी हो चुकी है।
मेयर इन काउंसिल की बैठक में हुआ अनुमोदन
जानकारी के अनुसार गत दिवस नगर निगम सिंगरौली में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 102 कर्मियों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया है।
शासन को भेजा जायेगा प्रस्ताव
विभिन्न पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन स्तर से अनुमति मिलने के पश्चात नियमानुसार भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए सर्वप्रथम नोटिफिकेशन जारी करते हुए पद के अनुसार भर्ती के लिए निर्धारित नियमों की जानकारी अभ्यर्थियों को दी जाएगी।
साथ ही यह भी बताया गया है कि भर्ती प्रक्रिया के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाना था लेकिन कुछ कारणों की वजह से अब ऐसा नहीं होगा।
इन पदों पर होने वाली है भर्ती
जानकारी के अनुसार नगर निगम सिंगरौली में अकाउंट एक्सपर्ट, अर्बन प्लानिंग एक्सपर्ट, सिस्टम प्रोग्रामर, फायर ब्रिगेड मैनेजर, हॉर्टिकल्चर एक्सपर्ट, केमिस्ट व विधि सलाहकार के एक-एक पद पर नियुक्ति होनी है।
इसके अलावा जूनियर इंजीनियर सिविल में 4, सुरक्षा गार्ड के लिए 6 पद पर नियुक्ति होनी है। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर के 15, ऑफिस असिस्टेंट के 20 तथा स्वच्छता सहायक के 50 पदों पर नियुक्ति होनी है।