
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- एमपी के 313 विकासखंडो...
एमपी के 313 विकासखंडो में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर होने वाली है बंपर भर्ती

MP Food Department Computer Operator Vacancy 2022: मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (Food and Civil Supplies Department of Madhya Pradesh) में थोक के भाव कंप्यूटर ऑपरेटरों की आवश्यकता है। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए बहुत जल्दी आपरेटरों की भर्ती होने वाली है। जानकारी के अनुसार खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती करने के लिए प्रपोजल तैयार कर लिया है। आगामी दिनों में होने वाली कैबिनेट मीटिंग में इस प्रपोजल को रखा जाएगा। जैसे ही यह प्रपोजल मुख्यमंत्री द्वारा पास होता है प्रदेश के हर विकासखंड में कंप्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती की जायेगी।
313 है विकास खंड
मध्य प्रदेश में कुल 313 विकास खंड है। जिनमें 89 आदिवासी विकास खंड शामिल हैं। सभी विकास खंडों में खाद्यान्न अवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य विकासखंड स्तर पर कंप्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती की जाएगी। विभाग द्वारा इसके लिए प्रपोजल तैयार कर मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजा गया है।
इसलिए भर्ती आवश्यक
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का कहना है कि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को उचित मूल्य की दुकान की निगरानी का दायित्व दिया गया है। लेकिन इनके पास कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं है। जिसकी वजह से कई बार कार्य प्रभावित होता है। ऐसे में आवश्यक है कि खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विकासखंड मुख्यालयों पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की जाए।
दी जाएगी सूचना
विभाग द्वारा बताया गया है कि जैसे ही कैबिनेट द्वारा मंजूरी मिल जाती है इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती करते समय पूर्व में इसकी सूचना रोजगार सूचना माध्यमों के अलावा विकासखंड स्तर पर भी दी जाएगी।