
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Police Transfer...
MP Police Transfer 2023: एमपी में पुलिसकर्मियों के थोकबंद तबादले, आदेश जारी, यहां पर देखें लिस्ट

IPS/DSP/ASP Transfer 2023: एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। एक बार पुनः आईपीएस, आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा आचार संहिता लगने के पूर्व दर्जनों पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जारी की गई लिस्ट में दो आईपीएस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।
इन आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी किए गए आदेश में दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें विजय कुमार खत्री सेनानी 2री वाहिनी विसबल ग्वालियर को नवीन पदस्थापना दी गई है। इन्हें पुलिस अधीक्षक जिला गुना बनाया गया है। जबकि राकेश कुमार सागर पुलिस अधीक्षक जिला गुना को सेनानी 2री वाहिनी विसबल ग्वालियर में पदस्थ किया गया है।
तबादला सूची में इनका भी नाम
जारी की गई तबादला सूची में इनके नाम भी शामिल हैं। मुन्नालाल चौरसिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज बनाया गया है। जबकि अमृत मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर, मुकेश वैश्य पुलिस अधीक्षक अजाक रीवा, अनिल पाटीदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी, सुश्री अंजना तिवारी उप सेनानी 15वीं वाहिनी इंदौर, देवेन्द्र प्रताप सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक विसबल रेंज इंदौर में नवीन पदस्थापना की गई है। इसी तरह सुश्री हेमलता कुरील को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ मंदसौर, सुश्री शालिनी दीक्षित अतिरिकत पुलिस उपायुक्त जोन-3 नगरीय पुलिस जिला भोपाल, दुर्गेश राठौर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, नीरज सोनी उप सेनानी 8वीं वाहिनी विसबल छिंदवाड़ा नवीन पदस्थापना दी गई है। अखिलेश रैनवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला ग्वालियर, विवेक कुमार लाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला रीवा, मंजीत चावल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) जोनल पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर, जयराम कुबेर को पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज चंबल, सुश्री प्रतिमा त्रिपाठी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल, सुश्री कमला जोशी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल, मान सिंह ठाकुर को अतिरिकत पुलिस अधीक्षक गुना नवीन पदस्थापना दी गई है।
