
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- एमपी में शादी समारोह...
एमपी में शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन का हुआ झगड़ा, दोनों ने निगला जहर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

मध्यप्रदेश में शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन का झगड़ा हो गया। जिसके बाद दूल्हे ने जहर निगल लिया। इसकी जानकारी जैसे ही दुल्हन को हुई तो उसने भी जहर का सेवन कर लिया। जहर सेवन के बाद जहां दूल्हे की मौत हो गई तो वहीं दुल्हन की हालत भी गंभीर बनी हुई है। जिसको उपचार के लिए वेंटीलेटर पर रखा गया है। मामला एमपी के इंदौर का बताया गया है।
क्या है मामला
एमपी के इंदौर में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। समारोह के दौरान मंडप में दूल्हा और दुल्हन के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हे ने जहर का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी जब दुल्हन को लगी तो उसने भी ऐसा ही आत्मघाती कदम उठा लिया। एक पुलिस अधिकारी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक जहर खाने से के बाद दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जबकि दुल्हन की हालत गंभीर बताई गई है। वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वेंटीलेटर पर रखकर चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
महिला बना रही थी शादी का दबाव
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दूल्हे के जहर सेवन की जानकारी होते ही महिला ने भी जहर पी लिया। युवक को मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि जीवन रक्षक प्रणाली पर रखकर महिला का उपचार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक दूल्हे के परिजनों का कहना है कि महिला पिछले कई दिनों से उस पर शादी का दबाव बना रही थी। जब युवक ने अपने करियर के आधार पर शादी के लिए दो साल की समय सीमा मांगी तो महिला ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
इनका कहना है
सहायक उप निरीक्षक रमजान खान के मुताबिक शादी समारोह के दौरान दूल्हा और दुल्हन का झगड़ा हो गया। जिसके बाद पहले दूल्हे ने जहर सेवन किया, उसके बाद दुल्हन ने भी जहर पी लिया। दूल्हे की मौत हो गई जबकि दुल्हन का उपचार किया जा रहा है उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
