
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- लाखो छात्रों के लिए...
लाखो छात्रों के लिए बड़ी खबर! MP Board Exam 2023 Paper Leak को लेकर शिक्षा मंडल ने जारी की नई एडवाइजरी, जाने क्या हुआ परिवर्तन

इन दिनों मध्य प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं संचालित हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न करवाने अपनी नजर बनाए हुए हैं। हाल के दिनों में सोशल मीडिया में एक खबर वायरल हुई। जिसमें बताया गया कि पेपर लीक हो गया है। इसके लिए सोशल मीडिया में पेपर की वीडियो बनाकर डाले गए फोटो डाले गए। इस पर अब बोर्ड ने स्पष्टीकरण देते हुए एडवाइजरी जारी की है। आइए जाने इस मामले में क्या कहना है माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल का।
शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया
बोर्ड परीक्षा को लेकर चल रही स्थिति को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एडवाइजरी जारी की है। मंडल का कहना है कि पेपर लीक होने के मामले में जो भी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है वह पूरी तरह से गलत है। शिक्षा मंडल ने इसकी पूरी जांच कर ली है वायरल पेपर का मिलान करने पर यह खबर पूरी तरह से निराधार है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बताया कि यह प्रमुख जानकारी है इसलिए ऐसी अफवाह में न पड़े। साथ ही शिक्षा मंडल ने कहा कि अगर किसी भी तरह की संख्या या किसी भी तरह की परेशानी है तो एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी देखी जा सकती है।
क्या है मामला
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पत्र जारी करते हुए बताया है कि हाई सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2023 सीआईडी 6 मार्च 2023 को भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंडरी, विज्ञान के तत्व भारतीय कला का इतिहास की परीक्षा आयोजित की गई। इन विषयों का प्रश्न पत्र लीक होने की भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया में फैलाई गई थी।
इस मामले पर माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल ने अपने जारी किए गए पत्र में बताया है कि 6 मार्च 2023 को मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा के किसी भी विषय के प्रश्नपत्र लीक नहीं हुए हैं। सोशल मीडिया में फैलाई गई जानकारी भ्रामक है इस पर बिल्कुल ध्यान न दें। छात्र निश्चिंत होकर आगे के विषयों की आयोजित होने वाली परीक्षाओं का पर अपना ध्यान एकाग्र करें।