मध्यप्रदेश

विधायक की जन्मदिन पार्टी में खूनी संघर्ष, दो की मौत

News Desk
6 March 2021 11:00 AM GMT
विधायक की जन्मदिन पार्टी में खूनी संघर्ष, दो की मौत
x
दमोह। जिले के नोहटा थाना के बनवार में बीती रात हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि देर रात क्षेत्र के भाजपा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी के जन्म दिन पार्टी का जश्न चल रहा था। जहां भी शामिल रहे। विधायक पार्टी मनाकर निकल गये लेकिन इसके बाद दो गुटों में संघर्ष शुरू हो गया।

बताया गया है कि बनवार के कल्याण सिंह और अरविंद जैन के बीच पुराना विवाद चल रहा था। अरविंद विधायक की पार्टी से लौट रहा था तभी दोनों गुट आमने-सामने हो गये। जहां हुये विवाद में गोली चल गई। बताया गया है कि कल्याण पक्ष के युवक मोनू को गोली लगी है। इसके बाद दूसरे गुट ने अरविंद जैन के साथ मारपीट करते हुए मौत की नींद सुला दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई और मृतकों के शव को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने बताया कि अरविंद पर कई मामले चल रहे हैं। उसके खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही भी प्रस्तावित है। वहीं अरविंद जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी का प्रतिनिधि भी था। घटना को देखते हुए बनवार में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात किया गया है।

Next Story