
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- एमपी: सीएम शिवराज का...
एमपी: सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, पंचायतों को मिलेगा लाभ

MP News: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदर्श पंचायतों के लिए कई घोषणाएं की। जिससे गांव का सीधे तौर पर विकास हो सकेगा।
निर्विरोध महिला सरपंच चुनने पर 15 लाख
सीएम के द्वारा पूर्व में किए गए घोषणा के तहत निर्विरोध निर्वाचन पर पंचायतों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और यदि किसी महिला को निर्विरोध चुना गया तो पंचायत को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 15 लाख रुपए दिए जाएंगे।
पुरस्कृत होगी पंचायत
एमपी सरकार पंचायतों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है। जिसके तहत पहला 50 लाख, दूसरा 25 लाख और तीसरा पुरस्कार 15 लाख रुपए होगा। यह अलग अलग श्रेणियों में पंचायतों को दिया जाएगा। यह पुरस्कार पंचायतों के विकास को दृष्टि गत रखते हुए घोषित किया गया है।
इस तरह से पुरस्कृत होगी पंचायतें
जो निणर्य लिया गया है उसके तहत ऐसी ग्राम पंचायतें जहां निर्विरोध निर्वाचन और सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। सरपंच निर्विरोध चुने जाने पर पंचायत को 5 लाख, दूसरी बार निर्विरोध होने पर 7 लाख, पूरी पंचायत में महिलाओं के निर्विरोध होने पर 15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
मिलेगा यह पुरस्कार
पंचायतों को विकास की दृष्टि से आदर्श बनाने के लिए 4 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर पंचायत का पुरस्कार, जल परिपूर्ण पंचायत का पुरस्कार, स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पंचायत का पुरस्कार तथा महिला एवं बाल हितैषी पंचायत का पुरस्कार। पुरस्कारों में प्रथम को 50 लाख, द्वितीय को 25 लाख और तृतीय स्थान हासिल करने वाली पंचायत को 15 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
