मध्यप्रदेश

Indore Temple Well Collapse: दो और शव मिलें, हादसे में अब तक 36 मौतें, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष पर गैर इरादतन हत्या का केस; CM शिवराज पहुंचे तो भीड़ ने मुर्दाबाद के नारे लगाए

Suyash Dubey | रीवा रियासत
31 March 2023 8:15 AM
Updated: 31 March 2023 8:17 AM

Live Updates

  • 31 March 2023 5:03 AM

    आर्मी ने संभाला मोर्चा

    शुक्रवार सुबह रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया। बावड़ी की दीवारें और स्लैब तोड़ी जा रही है। आर्मी ने भी मोर्चा संभाल रखा है। प्रशासन की भी कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हैं। बावड़ी से काला पानी निकल रहा है, जिससे टीम को परेशानी आ रही है। 53 वर्षीय एक व्यक्ति अभी तक लापता है।

  • 31 March 2023 5:02 AM

    इंदौर मंदिर हादसा: 20 से ज्यादा लोगों का अभी इलाज चल रहा है

    इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में अब तक 34 लोगों की जान चली गई हैं। 20 से ज्यादा लोगों का अभी इलाज चल रहा है। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। रात 12 से 1.30 बजे के बीच 16 शव और निकाले गए। शुक्रवार सुबह रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया।

  • 31 March 2023 5:01 AM

    Indore Temple Well Collapse: अब तक 34 मौतें

    इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में अब तक 34 मौतें हो चुकी हैं. शुक्रवार की सुबह रेस्क्यू एक बार फिर शुरू किया गया है.