मध्यप्रदेश

Amarnath Cloudburst Updates: बफार्नी बाबा की यात्रा में गए एमपी के 500 यात्रियों का घरवालों से टूटा सम्पर्क, परिजन चिंतित

Amarnath Yatra 2022
x
Amarnath Yatra Cloudburst Updates: बफार्नी बाबा की यात्रा में गए एमपी के 500 यात्रियों का परिजनों से टूटा सम्पर्क।

MP Latest News: बफार्नी बाबा की यात्रा में गए एमपी के 500 यात्रियों का परिजनों से सम्पर्क टूट जाने के कारण वे परेशान है। बताया जा रहा है कि इंटरनेट काम नहीं कर पा रहा, जिससे यात्रा में शामिल एमपी के लोगों की बात उनके घर वालों से नही हो पा रही है।

बादल फटने के बाद बढ़ी चिंता

असल में शानिवार को अमरनाथ में बादल फटने (Amarnath Cloudburst) से यात्रा में रुकावट पड़ गई तो वही इस प्रकृति कहर से कई लोग प्रभावित भी है। यही वजह है कि एमपी में बैठे उनके परिजनों की चिंता बढ़ रही है। उनका कहना है कि पिछले कई घंटों से शेखनाग, पंचतरणी, पहलगांव और बालटाल में उनके यात्री रुके हुए हैं। न तो वे आगे बढ़ पा रहे हैं और न ही वापस लौटने दिया जा रहा है।

इंदौर से आज जा रहा एक जत्था

इंदौर से अमरनाथ के लिए पांचवां और सीजन का सबसे बड़ा जत्था रविवार को रवाना हो रहा है। सेवा समिति के इस जत्थे में 790 यात्री शामिल हैं। उन्होंने कहा सभी लोग बाबा अमरनाथ के दर्शन करेंगे। जत्थे में 225 महिलाएं और 18 बच्चे भी हैं। 15 दिन की यात्रा में अमरनाथ, वैष्णो देवी और बैजनाथ के दर्शन करेंगे। इधर, इंदौर से अमरनाथ यात्रा पर गया पहला जत्था लौटा, स्टेशन पर स्वागत

लौटा पहला जत्था

इंदौर से बाबा अमरनाथ के लिए रवाना हुआ पहला जत्था दर्शन कर लौट आया। रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों का स्वागत किया गया। शनि उपासक मंडल के प्रमुख प्रदीप अग्रवाल ने बताया 250 लोग यात्रा पर गए थे। 25 जून को जत्था इंदौर से रवाना हुए था। बाबा अमरनाथ, वैष्णोदेवी के दर्शन कर जत्था इंदौर आया।

Next Story