
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- केन्द्र के साथ ही एमपी...
केन्द्र के साथ ही एमपी सरकार कर्मचारियों का लेगी बड़ा फैसला, नए वर्ष 2023 में लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा

भोपाल। मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का नव वर्ष शानदार हो सकता है। खबरों के तहत राज्य सरकार की मंशा है कि केन्द्र के साथ ही वह अपने कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता बढ़ाएगी हैं। ऐसे में प्रदेश के तकरीबन 10 लाख कर्मचारियों का वेतन बढ़ जाएगा और वे नए वर्ष में नए वेतनमान के साथ जश्न मना सकते है।
4 प्रतिशत ज्यादा है भत्ता
ज्ञात हो कि वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की अपेक्षा 4 प्रतिशत ज्यादा मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार अपने कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए दे रही है, और सरकार अगर डीए बढ़ती है तो 42 प्रतिशत भत्ता हो जाएगा जबकि एमपी सरकार 34 प्रतिशत भत्ता दे रही है। राज्य सरकार अगर केन्द्र के सामान अपने कर्मचारियों को भत्ता देती है तो राज्य के कर्मचारियों की मानों लाटरी ही निकल आएगी और सीधे 8 प्रतिशत डीए बढ़ जाएगा।
समझे भत्ता
राज्य सरकार जिस तरह से कह रही है कि केन्द्र सरकार के साथ केन्द्र के सामान भत्ता दिए जाएगा, ऐसे में राज्य के कर्मचारियों का सीधे 8 प्रतिशत मंहगाई भत्ता बढ़ सकता है और राज्य के कर्मचारियो को भी 42 प्रतिशत भत्ता मिलने लगेगा, लेकिन सरकार ने चतुरई की तो समझों की केन्द्र के सामान यानि 38 प्रतिशत भत्ता ही मिल पाएगा, दरअसल वर्तमान में केन्द्र सरकार अपने कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए दे रही है और नए वर्ष में डीए बढ़ाया जाता है तो 42 प्रतिशत हो जाएगा।
ज्ञात हो कि केन्दीय कर्मचारी हो चाहे राज्य के कर्मचारी, सभी प्रतिवर्ष मंहगाई भत्ता को लेकर इंतजार करते है, क्योकि डीए बढ़ने उनके वेतन का भार बढ़ता है। यही वजह है कि वे डीए बढ़ाए जाने की न सिर्फ मांग करते है बल्कि डीए बढ़ाए जाने का उन्हे इंतजार रहता है। नए वर्ष चुनावी वर्ष है, ऐसे में कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार का निणर्य शानदार हो सकता है और कर्मचारियों की लॉटरी लग सकती है, बहरहाल सरकार क्या निणर्य लेती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
