
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- VIDEO: शिवपुरी में...
VIDEO: शिवपुरी में ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी, पहले जमकर हुई पिटाई, बाद में पुलिस को सौंपा

फोटो : सोशल मीडिया
शिवपुरी। युवती को झासे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म करने और बाद में ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। लेकिन इसके पूर्व ग्रामीणों ने उसे पकड़ा था। जब लोगों को उसकी हरकत के बारे में जानकारी हुई तो पहले उसकी जमकर पिटाई की गई वहीं बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने अरोपी पर दुष्कर्म के साथ ही पास्को एक्ट के साथ ही एससीएसटी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
मामला बदरवास थाना क्षेत्र का
जानकारी के अनुसार शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में एक 11वीं में पढने वाली छात्रा को नदीम खान नाम के युवक ने अपने झांसे में लेते हुए उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में उसे बार-बार अपने पास बुलाता और उसके साथ दुष्कर्म करता। ऐसे में एक दिन वह ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया और जहां उसकी पिटाई हुई और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
युवती ने पुलिस को बताया
युवती ने पुलिस को बताया कि वह बदरवास पढ़ने जाती हैं वही उसकी मुलाकात नदीम से हुई। वह दोस्ती करने के बाद उसे पहली बार 1 मार्च 2021 को भरका सालोन पर्यटन स्थल पर ले गया। और वही उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में 8 अगस्त 2021 को पुनः वही ले जाकर दुष्कर्म कियां। हाल के दिनों में एक बार फिर गुरूवार को वह तीसरी बार भी दुष्कर्म करने भरका सालोन ले गया। लेकिन इस दिन वह ग्रामीणों के चंगुल में फंस गया। गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो समेत एससीएसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
वीडियो :
#BreakingNews - #MadhyaPradesh - शिवपुरीः बदरवास इलाके में छात्रा काे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले आराेपित काे ग्रामीणाें ने पीटा, पुलिस के हवाले किया। @News18MP @ETVBharatMP @MPDial100 #MadhyaPradesh #shivpuri #badarwas pic.twitter.com/mJHqgjlg1S
— Krrish Rajpurohit 🇮🇳 (@EimKrrish) September 10, 2021
