मध्यप्रदेश

MP के नरसिंहपुर में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Rape Case
x

Rape Case

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के करेली थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के घर में घुसकर एक युवक ने यह घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर ज़िले के करेली थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय युवती अकेली थी।

घटना की जानकारी

यह घटना 10 और 11 फ़रवरी की दरमियानी रात की है। युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। इस दौरान युवती घायल हो गई।

पुलिस ने दर्ज की FIR

युवती के परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और युवती का बयान दर्ज किया। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर करेली थाने में FIR दर्ज कर ली है।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story