
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा: कोरोना काल मे...
मध्यप्रदेश
रीवा: कोरोना काल मे नवरात्रि का रंग फीका, नही सजेंगे बड़े पंडाल
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:03 PM IST

x
रीवा: कोरोना काल मे नवरात्रि का रंग फीका, नही सजेंगे बड़े पंडाल रीवा (विपिन तिवारी ) । कोरोना वायरस की वज़ह से इस बार का नवरात्रि त्योहार का
रीवा: कोरोना काल मे नवरात्रि का रंग फीका, नही सजेंगे बड़े पंडाल
रीवा (विपिन तिवारी ) । कोरोना वायरस की वज़ह से इस बार का नवरात्रि त्योहार का रंग फीका रहेगा। लोग बड़े समारोह या भंडारा का आयोजन नही कर सकेंगे। सरकार द्वारा नवरात्र पर दुर्गा पंड़ाल रखने की अनुमति तो दी गई लेकिन शर्तों के साथ। राज्य सरकार की तरफ से कलेक्टरों को भेजी गाइडलाइन में दुर्गा प्रतिमा की ऊंचाई 6 फीट अधिकतम रखी गई है। इसके अलावा गरबा और चल समारोह पर पाबंदी लगाई गई है।सिंगरौली: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में धांधली, ग्रामीणों को नही मिल पाई सड़क
शहर के अमहिया में बड़ी प्रतिमा देखने लोग आते थे। इस साल उसका नजारा नहीं दिखेगा। दुर्गा विसर्जन में भी 10 लोगों से ज्यादा शामिल नहीं हो पाएंगे। शहर में 100 के आसपास दुर्गा पंडाल सजते हैं। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव की तरफ से इस संबंध में विस्तृत नियम जारी हुए हैं। जारी हुए नियम में खान-पान के साथ दवा दुकानों को छूट दी गयी है। गृह विभाग से जारी आदेश में नवरात्र के दौरान दवा, होटल, रेस्त्रा की दुकानों को छोड़कर शेष सभी दुकान रात 8 बजे बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। दवा और खान-पान की दुकानें रात 8 बजे के बाद भी अपने निर्धारित समय पर चलती रहेंगी। वहीं रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच बिना कार्य बाहर निकलने पर पाबंदी होगी।सतना जिला अस्पताल के 5 डॉक्टर कोरोना पाजिटिव, पढ़िए पूरी खबर
मूर्तिकारों को कम वक्त
नवरात्र को करीब एक माह का वक्त है। इधर प्रतिमा बनाने वालों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। बताया जाता है कि कई प्रतिमा बनाने वालों ने दुर्गा प्रतिमा रखने की खबर के बाद बड़ी प्रतिमाओं का निर्माण शुरू कर दिया था। अब वे बड़ी प्रतिमा नही बिक सकेगी। उन्हें छोटी प्रतिमा बेचनी होगी।जिससे उन्हें बड़ी प्रतिमा न बिकने से नुकसान होगा।इस शर्त पर सजेंगे पड़ाल
-दुर्गा पंडाल अधिकतम 10 बाय 10 फीट का रखा गया है। -आयोजन स्थल पर 100 से ज्यादा भीड़ नहीं जमा हो पाएगी। -गरबा का आयोजन नहीं होगा साथ ही लाउड स्पीकर 10 बजे के बाद प्रतिबंधित होगा।- -10 व्यक्तियों से ज्यादा दुर्गा विसर्जन में नहीं शामिल हों सकेंगें उसके लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। -विर्सजन के लिए प्रशासन को अधिक से अधिक स्थान करना होगा ताकि भीड़ न जमा हो सके। -पंडाल में मास्क औऱ सैनिटाइजर का पर्याप्त मात्रा में उपयोग करना होगा। -समस्त दुकानें रात 8 बजे तक ही खुल सकेंगी। -दुकानदार नियमित मास्क पहनें और दो गज की दूरी के साथ व्यापार करना होगा।सीधी: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बनी जानलेवा, पढ़िए पूरी खबर
[signoff]Next Story