महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बारिश का कहर: महाड में लैण्डस्लाइड से 30 की मौत, कई लापता

Manoj Shukla
23 July 2021 4:22 PM GMT
महाराष्ट्र में बारिश का कहर: महाड में लैण्डस्लाइड से 30 की मौत, कई लापता
x
महाराष्ट्र में इन दिनों भारी बारिश हो रही हैं। यह बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही हैं। बारिश की वजह से रायगढ़ जिले के महाड में लैण्डस्लाइड हुई है। जिससे 30 लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं कई लोगों के लापता होने खबर सामने आ रही हैं। 

मुम्बई। महाराष्ट्र में इन दिनों भारी बारिश हो रही हैं। यह बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही हैं। बारिश की वजह से रायगढ़ जिले के महाड में लैण्डस्लाइड हुई है। जिससे 30 लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं कई लोगों के लापता होने खबर सामने आ रही हैं।

महाराष्ट्र में बारिश का कहर: महाड में लैण्डस्लाइड से 30 की मौत, कई लापता

बताते चले कि महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थितियां निर्मित हो गई हैं। महाराष्ट्र के कई इलाके जल मग्न हो गए हैं। इन सबसे निपटने के लिए पुलिस का विशेष बल तैनात है और बचाव कार्य जारी हैं। पानी में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाने का कार्य किया जा रहा है।

30 शव बरामद

महाड क्षेत्र में हुए भूस्खलन से अब तक 30 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि अभी कई लोगों के इसमें दबे होने की आशंका जताई जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर मौजूद अधिकारियों द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा हैं। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी पूरे मामले में अपनी नजर बनाए हुए हैं।

महाराष्ट्र में बारिश का कहर: महाड में लैण्डस्लाइड से 30 की मौत, कई लापता

उफनाई नदियां

महाराष्ट्र में भारी बारिश से इन दिनों नदी, नाले उफान पर हैं। प्रदेश के कई ऐसे जिले है जहां पूरा इलाका जल मग्न हो चुका हैं। शासन-प्रशासन लगातार इन इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं और स्थितियों से निपटने के लिए सेना का बचाव दल मौके पर भेजा हैं। जहां सेना पानी में पहुंचे हुए सेना लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Next Story