- Home
- /
- लाइफस्टाइल
- /
- Chanakya Niti : इन...
Chanakya Niti : इन चीजों से इंसान को रहना चाहिए दूर, नहीं उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ एवं महान अर्थशास्त्री थे। उन्होंने अपने राजनीति एवं कूटनीति से चन्द्रगुप्त मौर्य को सिन्हासन पर बैठा दिया था। उनकी बताई गई बातों को फालो करके इंसान भी एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकता हैं। ऐसी ही कुछ बातें आचार्य ने बताई हैं। जिसे अपनाकर आसानी से सफलता प्राप्त की जा सकती हैं। आचार्य कहते है कि मनुष्य को जीवन में कुछ बातें अपनानी चाहिए तो कुछ से दूरियां बना लेनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं किन चीजों से दूर रहने की सलाह आचार्य ने दी है।
अभिमान से रहे दूर
आचार्य कहते है कि इंसान को पराक्रमी, विनम्र, शास्त्रों का ज्ञान रखने के साथ ही परोपकारी होना चाहिए। इंसान को कभी अभिमान नहीं होना चाहिए। क्योंकि यह अभिमान एक दिन इंसान को ले डूबता है।
कुसंगति से बनाएं दूरी
आचार्य का मत है कि गलत संगत से हमेशा दूरी बनाए रखना चाहिए। क्योंकि इस संगत में जाने से मनुष्य बिगड़ जाता हैं। वह अर्धम के रास्ते में चला जाता हैं। गलत संगत एक दिन इंसान को ले डूबती हैं। इसलिए हो सके तो संत जनों से मेलजोल बढ़ाए।
गुरू का ज्ञान
जीवन में गुरू ज्ञान बेहद जरूरी हैं। यह आपको सही दिशा की ओर ले जाता हैं। इसलिए जीवन में गुरू का ज्ञान बेहद जरूरी हैं। आचार्य कहते है कि जो व्यक्ति गुरू की बात सुनता है और उनका सम्मान करता है वह कभी भी गलत रास्ते पर नहीं जा सकता।
अच्छे कर्म करें
आचर्य कहते है कि दुख, गरीबी, बंदी सब पाप कर्मो का फल होता हैं। इसलिए कभी भी किसी को दुखी नहीं करना चाहिए। हमेशा अच्छे कर्म करना चाहिए। अच्छे कर्मो से व्यक्ति बड़ी से बड़ी मुसीबत का सामना करना सकता है।
नोट- यह आलेख सामान्य जनरूचि पर आधारित हैं। इसलिए इन बातों पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।