जबलपुर

Jabalpur: गुटखा न देने पर चाकू से गोदकर कर दी हत्या, आरोपी फरार

Jabalpur: गुटखा न देने पर चाकू से गोदकर कर दी हत्या, आरोपी फरार
x
जबलपुर/ Jabalpur Crime News: गुटखा न देने पर रास्ता रोकने वाले अपराधियों ने युवक पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी।

जबलपुर/ Jabalpur Crime News: गुटखा न देने पर रास्ता रोकने वाले अपराधियों ने युवक पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गये। वही मृतक युवक के साथ रहे अन्य युवकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

युवक के कंधे और सीने में चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक को पीएम के लिए अस्पताल ले गये। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया है।

रास्ता रोक मांगा गुटखा

मिली जानकारी के अनुसार सिद्धनगर भीटा निवासी दुर्गा प्रसाद गौड़ ट्रैक्टर चलाता था। वह काम का पैसा लेने अपने मालिक राज खान के घर सालीवाड़ा गया था।

दुर्गा प्रसाद के साथ उसके साथी रवि गौड़ और रोहित गौड़ थे। मालिक से पैसा लेकर वह वापस आ रहे थे।

तीनों बाइक से घुघरी होते हुए घर लौट रहे थे। जैतपुरी गांव में 30-35 की उम्र के तीनों युवकों ने उन्हें रोक लिया। वे गुटखा मांग रहे थे। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गये। विवाद बढने पर दुर्गा प्रसाद बाइक लेकर चल दिया।

पीछा कर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

बाइक लेकर जा रहे दुर्गा प्रसाद को तीनों बइक सवार ने पीछा कर जैतपुरी गांव के बाहर खेत वाली रोड पर रोक लिया। बदमाशों ने चाकू से दुर्गाप्रसाद बैग पर हमला कर दिया।

अन्य दो दोस्त रवि और रोहित जान बचाने के लिए दूर भाग गए। बदमाशों ने बैग से चाकू निकाल कर दुर्गा प्रसाद के सीने, पेट व कंधे के पास ताबड़तोड़ वार कर मार हत्या कर दी और फरार हो गये।

जिसके बाद आये दोस्तो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। वही आरोपियो को पकडने पुलिस हाथ पैर मारना शुरू कर दिया हैं।

आये दिन हेा रही हत्याओं के बाद आरोपियों के न पकडे जाने से सभी स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इसके पहले भी दो अन्य हत्या की वारदात हो चुकी है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story