जबलपुर

Jabalpur : कोरोना ने 150 कैदियों को दिलवा दी 2 माह की रिहाई

Jabalpur : कोरोना ने 150 कैदियों को दिलवा दी 2 माह की रिहाई
x
जबलपुर / Jabalpur latest news Updates : कारोना का खतरा टालने सुभाषचंद्र बोस जेल से 150 कैदियो को पेरोल पर दो माह के लिए छोड दिया गया है। जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदियो के भरे होने से कैदियो की सख्या कम करने के उद्देश्य से कैदियों को पेरोल पर छोडा जा रहा है।

जबलपुर / Jabalpur latest news Updates : कारोना का खतरा टालने सुभाषचंद्र बोस जेल से 150 कैदियो को पेरोल पर दो माह के लिए छोड दिया गया है। जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदियो के भरे होने से कैदियो की सख्या कम करने के उद्देश्य से कैदियों को पेरोल पर छोडा जा रहा है। जिससे जेल में कुछ जगह रिक्त की जाये। संख्या ज्यादा होने से कैदियों में भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ऐसे मे जेल मुख्यालय द्वारा जारी किए गये आदेश पर बंदियो को छोडा गया है।

जानकारी के अनुसार नेेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल से बंदियों को दो माह की पेरोल पर छोड़ा गया। पेरोल पर छोडै गये बंदियों के सम्बंध में जानकारी जेल प्रशासन द्वारा राज्य सरकार के साथ ही सम्बंधित थानो को दी गई है। जेल बंदियों का रिकार्ड व संबंधित जानकारियाँ जेल मुख्यालय भेजी गयी थीं। जिसके बाद कुछ कैदियो को छोडने की स्वीकृति मिली हैं।

समय पर लौटना होगा बंदियो को

पेरोल की अवधि समाप्त होने के बाद बंदियो को वापास जेल वापस आना होगा। इस सम्बंध मे बंदियो को बतया गया है और साथ ही शासन स्तर पर की जाने वाली प्रक्रिया पूरी करवा दी गई है। वही इस सम्बंध मे ंबंदी के परिजानेा को भी अवगत करवा दिया गया है।

Next Story