
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- इंदौर
- /
- Mechanic On Call: एमपी...
Mechanic On Call: एमपी के इंदौर में यह सर्विस होगी प्रारंभ, अब एक कॉल पर घर पहुंचेंगी महिलाएं

Mechanic On Call: मध्यप्रदेश के इंदौर में यदि घर में गाड़ी खराब हो गई तो लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं हैं। ‘मैकेनिक ऑन कॉल‘ सर्विस के माध्यम से आप अपनी गाड़ी घर पर ही सुधरवा सकेंगे। आपके एक कॉल करते ही दोपहिया वाहन में आई खराबी को सुधारने के लिए महिलाएं घर पहुंचेंगी और सामान्य तकनीकी परेशानी को दूर कर देंगी। यह पहल महिला गैरेज यंत्रिका द्वारा प्रारंभ की गई है।
मैकेनिक ऑन कॉल सुविधा का मिलेगा लाभ
इंदौर में महिलाएं एक कॉल पर दोपहिया वाहन सुधारने के लिए घर पर पहुंचेगी। महिला गैरेज यंत्रिका द्वारा 5 महिला मैकेनिकों को ट्रेनिंग देकर इसके लिए तैयार किया गया है। जिनके द्वारा यह सेवा लोगों को प्रदान की जाएगी। यह सर्विस 20 जून से शहर में मिलना प्रारंभ हो जाएगी। जिसका नाम ‘मैकेनिक ऑन कॉल‘ Mechanic On Call है। किसी व्यक्ति की गाड़ी खराब हो जाती है तो वह केवल एक कॉल पर महिला मैकेनिक को घर पर बुलाकर गाड़ी सुधरवा सकता है। लोगों की मांग के बाद समान सोसायटी द्वारा महिला गैरेज यंत्रिका की पहल प्रारंभ की गई है। जिससे लोगों के दोपहिया वाहन में आने वाली खराबी को घर पर ही दूर किया जा सकेगा।
महिलाओं के पास मौजूद रहेंगे पूरे टूल्स
इंदौर में लोग तरह-तरह के इनोवेटिव करना पसंद करते हैं। जिसमें महिलाएं सबसे ज्यादा आगे निकल रही हैं। पुरुषों से ज्यादा महिलाएं काम के प्रति लगन दिखाती नजर आ रही हैं। महिला गैरेज यंत्रिका द्वारा प्रारंभ की जाने वाली सर्विस के माध्यम से एक कॉल पर घर पर दोपहिया वाहन सुधरवाने का अवसर प्राप्त हो जाएगा। महिला मैकेनिकों के पास पूरे टूल्स मौजूद रहेंगे। जिसके माध्यम से वह गाड़ियों को सुधार सकेंगी। हालांकि अभी यह सर्विस इंदौर के विदुर नगर, पालदा और पिपल्याहाना में प्रारंभ की जा चुकी हैं। यहां तीन महिलाएं इस कार्य को कर रही हैं। जिसका अच्छा लोगों को काफी राहत मिल रही है।
