इंदौर

Indore : पति सास व ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, मामला दर्ज

इंदौर (Indore News in Hindi) : बच्ची पैदा होने और लव मैरिज के बाद भी दहेज की भूख नहीं मिट रही है। महिला पर दहेज के 5 लाख रूपये तथा एक कार लाने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं पहली डिलीवरी में बच्ची पैदा होने के बाद और भी समस्या बढ़ गई। अब तो पति, सास तथा ससुर को ताना देने का एक और कारण मिल गया। उनका कहना है कि उन्हे तो बेटा चाहिए था तुमने बेटी दी है। 

पुलिस में शिकायत दर्ज

महिला ने पुलिस में प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवा दी हैं। उसने पुलिस को आपबीते सुनाई। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पति, सास तथा ससुर पर प्रताडना का आरोप लगाया है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

शादी के एक माह बदला व्यवहार

पीड़ित अंजलि ने पुलिस को बताया कि उसका स्वास्थ्य नगर निवासी तरूण जायसवाल के साथ लव मैरिज हुई। प्रेम के बाद 2019 में आर्य समाज मंदिर में रीति रिवाज के साथ शारी हो गई। शादी के एक महीने तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद उनका व्यवहार बदलने लगा।

करने लगे प्रताड़ित

महिला ने बताया कि शादी के बाद लोगों का व्यवहार में परिवर्तन होने लगा। बात-बात पर नाराज होने लगी। लोगों द्वारा ताना दिया जाने लगा। अक्सर कहा जाने लगा कि तू तो दहेज में कुछ नही लाई। अपने बाप से 5 लाख रूपये और एक कर मांग कर ला। जब इसके लिए अंजली ने मना कर दिया तो उसकी पिटाई की गई।

डिलीवरी के तुरंत बाद पेट में मारी लात

महिला ने आरेाप लगाते हुए कहा कि वह 6 माह पूर्व बेटी की डिलीवरी आपरेशन से हुई। बेटी के पैदा होने से वह नाराज थे। टांका लगा होने के बाद भी पेट में लात मारकर टांका तोडने का प्रयास किया गया। साथ ही ताना दिया जाता था कि पहली डिलीवरी तो मायके में होनी चाहिए लेकिन वह भी ससुराल में हुई है।

Next Story