इंदौर

इंदौर में कोरोना के नए स्ट्रेन ने दी दस्तक, नाइट कर्फ्यू की तैयारी...

इंदौर में कोरोना के नए स्ट्रेन ने दी दस्तक, नाइट कर्फ्यू की तैयारी...
x
इंदौर। कोरोना का खतरा टला भी नही था कि इंदौर में यूके नामक नये स्ट्रेन की दस्तक से स्थानिय प्रशासन हरकत में आ गया है। अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि 20 फरवरी को जांच के लिए 106 सैम्पल दिल्ली भेजे गए थे। जिसमें से 6 में यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। ये मरीज 10 से 15 फरवरी के बीच मिले थे।

सक्रमण को रोकने उठाये जायेगे कदम

संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा के मुताबिक यह वैरियंट ज्यादा तेजी से फैलता है। इसलिए खतरा है कि कोरोना ज्यादा तेजी से फैल सकता है। जिसके लिये रोको-टोको अभियान को तेजी और ताकत से लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि तीन दिन में यदि संक्रमण कम नहीं होता है तो नाइट कर्फ्यू पर विचार किया जाएगा। बता दें कि इसके पहले विदेश से आए दो लोगों में यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी।

इस उम्र के लोग में मिला स्ट्रेन

बताया गया है कि स्ट्रेन 10 से लेकर 40 वर्ष तक के मरीजों में पाया गया है। ये सभी पुरुष हैं और संक्रमण के बाद होम आइसोलेशन में हैं। इसमें से किसी भी मरीज की विदेश आने-जाने की हिस्ट्री नहीं है। ये मरीज 10 से 15 फरवरी के बीच संक्रमित पाए गए थे।

Next Story