Health

मिट्टी के बर्तन में रखे पानी का सेवन करने से मिलते हैं यह गजब के फायदें, इन रोगों से रहेंगे दूर

Manoj Shukla
3 May 2021 3:25 PM GMT
मिट्टी के बर्तन में रखे पानी का सेवन करने से मिलते हैं यह गजब के फायदें, इन रोगों से रहेंगे दूर
x
Health Benefits of drinking Clay Pot or Matka Water : गर्मी का मौसम शुरू है। इस मौसम में शरीर को ठण्डई एवं राहत पहुंचाने के लिए ढेर सारे लोग फ्रिज के पानी का सेवन करते हैं। जानकारों की माने तो फ्रिज का पानी शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता हैं।

Health Benefits of drinking Clay Pot or Matka Water : गर्मी का मौसम शुरू है। इस मौसम में शरीर को ठण्डई एवं राहत पहुंचाने के लिए ढेर सारे लोग फ्रिज के पानी का सेवन करते हैं। जानकारों की माने तो फ्रिज का पानी शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता हैं। ऐसे में खुद को रोग मुक्त एवं प्यास बुझाने के लिए मिट्टी के बर्तन में रखे पानी का सेवन करना बेहद फायदेमंद हैं। मिट्टी के बर्तन में रखे पानी में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते।

मिट्टी के बर्तन में रखे पानी का सेवन करने से मिलते हैं यह गजब के फायदें, इन रोगों से रहेंगे दूर

शरीर को रोग मुक्त बनाते हैं। साथ ही इसमें मौजूद लाभकारी मिनरल्स शरीर के विषैले तत्व को बाहर निकालकर शरीर को शीतलता प्रदान करते हैं। ऐसे में आप भी अब तक फ्रिज के पानी का इस्तेमाल करते आए तो अपनी दिनचर्या में मटके का पानी सेवन करना शुरू कर दें। क्योंकि इससे आपको गजब के फायदे देखने को मिलेंगे। तो चलिए जानते है मिट्टी के बर्तन में रखे पानी का सेवन करने से फायदों के बारे में।

त्वचा रोग से राहत

मिट्टी के बर्तन यानी कि घड़े के पानी का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है। यह त्वचा में मौजूद फोड़े, फुंसी आदि को दूर भगाने में काफी सहायक होता है। इसी तरह मिट्टी के बर्तन में आर्यन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो एनीमिया रोग से जूझ रहे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। साथ ही शरीर में मौजूद आयरन की कमी को भी दूर करता है।

गैस से राहत

अगर कोई व्यक्ति गैस एवं एसिडिटी की समस्या से जूझ रहा है तो उसे मिट्टी बर्तन यानी कि घड़े के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। घड़े के पानी में गैस की समस्या को दूर भगाने में मदद करता है। ठीक इसी प्रकार मटके का पानी ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है। यह बेड काॅलेस्ट्राल को कम करके हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।

इम्युनिटी एवं दर्द से राहत

मटके के पानी में कई तरह के ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते है जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता यानी कि इम्युनिटी को बूस्ट करने में काफी सहायक होते हैं। ऐसे ही मिट्टी के बर्तन में रखे पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो शरीर के दर्द, एंठन, सूजन के साथ ही आर्थराइटस बीमारी के लिए काफी लाभकारी है।

लू से राहत

मिट्टी के बर्तन में रखे पानी में विटामिन, खनिज शरीर के ग्लूकोज स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे शरीर को शीतलता मिलती है और लू से शरीर बचता है।

मिट्टी के बर्तन में रखे पानी का सेवन करने से मिलते हैं यह गजब के फायदें, इन रोगों से रहेंगे दूरफ्रिज के पानी से नुकसान

फ्रिज का पानी सेवन करने से वैसे तो शरीर को कई प्रकार से नुकसान होता हैं। लेकिन जानकार बताते है कि कई बार गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग फ्रिज में रखे पानी का सेवन कर लेते हैं। जिससे गले की कोशिकाओं का ताप अचानक गिर जाता है। नतीजन गले के पकने एवं ग्रंथियों में सूजन जैसी समस्या पैदा हो जाती है। इसी तरह फ्रिज में ज्यादातर प्लास्टिक के बोतलों में पानी भर रखा जाता है। जो पानी को अशुद्ध कर देता है।

चाणक्य नीति: इन लक्षणों वाले पुरूष होते हैं बेहद भाग्यशाली, जानिए क्या आपमें है यह गुण

Abhishek Bachchan रास नहीं आई थी पिता अमिताभ की यह फिल्म, कहा-एक फैन होने..

Next Story