Health

Summer Diet Tips : गर्मियों की तपती धूप में शरीर को ठण्डा रखने डाइट में शामिल कर रहे यह 5 चीजें

Manoj Shukla
2 April 2021 9:46 PM GMT
Summer Diet Tips : गर्मियों की तपती धूप में शरीर को ठण्डा रखने डाइट में शामिल कर रहे यह 5 चीजें
x
Summer Diet Tips : गर्मी का मौसम शुरू हो चुका हैं। तपती धूप एवं लू के थपेड़े जल्द ही सभी झुलसाने लगेंगे। गर्मी के मौसम में शरीर भी डीहाईड्रेड होने लगता हैं। ऐसे में आपको अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है।

Summer Diet Tips : गर्मी का मौसम शुरू हो चुका हैं। तपती धूप एवं लू के थपेड़े जल्द ही सभी झुलसाने लगेंगे। गर्मी के मौसम में शरीर भी डीहाईड्रेड होने लगता हैं। ऐसे में आपको अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। शरीर को बराबर ठण्डई मिलती रहे जिससे आपको डिहाईड्रेशन जैसी समस्या न हो इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे पेय पदार्थ एवं फू्रट्स बताने जा रहे हैं। जिसे आप अपने डाइट में शामिल करके न सिर्फ इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाए रख सकते हैं बल्कि गर्मी के मौसम में शरीर को ठण्डई भी दिला सकते हैं।

Summer Diet Tips : गर्मियों की तपती धूप में शरीर को ठण्डा रखने डाइट में शामिल कर रहे यह चीजें

दही

गर्मी के मौसम में दही का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। यह शरीर को न सिर्फ ठण्डई देता है बल्कि हृदय, डाईजेशन, त्वचा, इम्युनिटी आदि के लिए भी लाभकारी है। यह ब्लड प्रेशर को भी संतुलित रखता हैं। दही का सेवन आप खाने के साथ ही लस्सी आदि के रूप में कर सकते हैं।

Summer Diet Tips : गर्मियों की तपती धूप में शरीर को ठण्डा रखने डाइट में शामिल कर रहे यह चीजें

खीरा

खीरा का ज्यादातर इस्तेमाल सलाद के रूप में किया जाता है। खीरा गर्मी के मौसम में सबसे उत्तम माना गया है। यह शरीर में पानी की मात्रा को न सिर्फ पूरा करता है बल्कि इसमें एंटीआक्सीडेंट की मात्रा भी काफी पाई जाती है। इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में पाई जाती है जो वजन को संतुलित बनाए रखने में भी मददगार हैं। इसलिए गर्मियों के मौसम में खीरा काफी फायदेमंद माना गया हैं। इसका उपयोग शरीर को ठण्डई देने के साथ ही इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व शरीर बराबर एनर्जी प्रदान करते हैं। जिससे डिहाईड्रेशन आदि से बचा जा सकता है।

Summer Diet Tips : गर्मियों की तपती धूप में शरीर को ठण्डा रखने डाइट में शामिल कर रहे यह चीजें

पुदीना

पुदीना का ज्यादातर इस्तेमाल गर्मियों के मौसम में किया जाता हैं। पुदीना को कई तरह से यूज में लाया जाता। जैसे चटनी, रायता, शरबत आदि। पुदीना गर्मी के मौसम में ठण्डई देने का कार्य करता है। इसमें भी एंटीआॅक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाई जाती है। ये आपकी स्किन, डाईजेशन एवं इम्युन सिस्टम को स्ट्रांग बनाता है।

Summer Diet Tips : गर्मियों की तपती धूप में शरीर को ठण्डा रखने डाइट में शामिल कर रहे यह चीजें

नीबू पानी

गर्मी के मौसम में नीबू पानी काफी लाभदायी होता हैं। इसका उपयोग ज्यादातर लोग करते हैं। बाजारों में भी गर्मी के मौसम में नीबू पानी की खूब बिक्री होती है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही इम्युन सिस्टम को भी दुरूस्त रखता है।

Summer Diet Tips : गर्मियों की तपती धूप में शरीर को ठण्डा रखने डाइट में शामिल कर रहे यह चीजें

तरबूज

तरबूज ज्यादातर गर्मियों के मौसम में पाया जाता हैं। यह पेट को ठण्डई देने के साथ ही पानी की कमी को भी पूरा करता है। तरबूज में न्यूट्रीएंटस अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को हाईड्रेड रखता है और गर्मी में इसका सेवन सेतहमंद बनाए रखता है।

Next Story