
- Home
- /
- लाइफस्टाइल
- /
- Health
- /
- अजीब मामला : 5 महीनों...
अजीब मामला : 5 महीनों में 32 बार कोरोना पॉजिटिव आई महिला, डॉक्टर भी परेशान..

अजीब मामला : 5 महीनों में 32 बार कोरोना पॉजिटिव आई महिला, डॉक्टर भी परेशान..
भरतपुर / Bharatpur : साल 2020 में पूरी दुनिया में आतंक मचाने वाला कोरोना वायरस अब कमजोर हो रहा है। कोरोना वैक्सीन आने के बाद सब पहले जैसा होने की उम्मीदें है। आम जिंदगी पहले जैसे पटरी पर फिर लौट रही है। ऐसे में एक बड़ी अजीबो गरीब खबर हम मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से लाये है। एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बीते 5 महीने से ज्यादा वक्त बीत जाने पर भी एक महिला कोरोना संक्रमित है। आमतौर पर डॉक्टरों का कहना है और देखा भी गया है कि कोरोना संक्रमित मरीज करीबन 2 हफ्ते के अंदर ठीक हो जाते है। लेकिन यह मामला हटके है।
32 बार पॉजिटिव आई रिपोर्ट
शारदा देवी ( Sharda Devi ) नाम की महिला बीते 5 महीनों से कोरोना पॉजिटिव हैं। राजस्थान के भारतपुर की रहने वाली शारदा देवी पहली बार बीते साल सितंबर में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद इनकी 32 बार कोरोना जांच की गई है और सभी में शारदा देवी पॉजिटिव पाई गई हैं। कोरोना के इस अजीब मामले ने डॉक्टरों की भी चिंता बढ़ा दी है।

डॉक्टरों ने शारदा देवी ( Sharda Devi Bharatpur )का इलाज किया जिसके बाद उनके अंदर corona के लक्षण दिखने बंद हो गए। वह धीरे-धीरे वह स्वस्थ भी हो गईं। सितंबर मध्य से उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे। बड़ी अजीब बात तो यह शारदा का सिर्फ ऐलोपेथिक नहीं बल्कि होम्योपेथिक और आयुर्वेदिक पद्वति से भी इलाज किया गया है। इस दौरान उनका वजन 6 किलो बढ़ा है लेकिन वायरस अभी भी उनके शरीर में है। अभी शारदा देवी को आइसोलेशन पर ररखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टरों का मानना है की अगर किसी व्यक्ति पर 10 दिनों तक कोरोना लक्षण नजर नहीं आरहे तो इसका मतलब वह रिकवर होगया है। अगर उसके एलीमेंट्री कैनाल में डेड वायरस फस गया है तो हजार बार भी टेस्ट करा लें तो रिपोर्ट पॉजिटिव ही आएंगी।