Health

Eating Cardamom Side Effect : इलायची खाने से हो रही पथरी, पढ़ ले नहीं हो सकता है बड़ा नुकसान...

Manoj Shukla
28 March 2021 11:07 PM GMT
Eating Cardamom Side Effect : इलायची खाने से हो रही पथरी, पढ़ ले नहीं हो सकता है बड़ा नुकसान...
x
Eating Cardamom Side Effect : इलायची का ज्यादातर उपयोग खान खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता हैं। इलायची दो प्रकार की होती हैं। एक छोटी इलायची और दूसरी बड़ी इलायची। छोटी इलायची का सेवन कई तरह से किया जाता हैं।

Eating Cardamom Side Effect : इलायची का ज्यादातर उपयोग खान खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता हैं। इलायची दो प्रकार की होती हैं। एक छोटी इलायची और दूसरी बड़ी इलायची। छोटी इलायची का सेवन कई तरह से किया जाता हैं। जैसे खाने की खुशबू बढ़ाने, माउथ फ्रेशनर, पान-मसाला आदि। तो वहीं बड़ी इलायची का उपयोग मसाले के रूप में ज्यादातर किया जाता हैं। ज्यादातर लोग इलायची खाने के फायदों के बारे में तो जानते होंगे, लेकिन इसके नुकसान भी कई हैं।

Eating Cardamom Side Effect : इलायची खाने से हो रही पथरी, पढ़ ले नहीं हो सकता है बड़ा नुकसान...

हाल ही में एक रिसर्च में यह दावा किया गया है कि जो लोग इलायची का ज्यादा सेवन करते हैं वह पथरी आदि रोग से पीड़ित हो सकते हैं। लिहाजा इलायची का अधिक मात्रा में सेवन न करने की सलाह दी जाती हैं। वैसे यह भी कहा जाता है कि इलायची की तासीर गर्म होती हैं। जिसके चलते लोगों को इसका ज्यादा सेवन कई प्रकार की दिक्कतें पैदा कर सकती हैं। तो चलिए जानते है इलायची के ज्यादा सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारें में।

ये हैं नुकसान

इलायची का सेवन जहां कई मामलों में फायदेमंद हैं साबित होता है तो वहीं इसके कई नुकसान भी हैं। एक रिचर्स की माने तो इलायची का सेवन कई बार पथरी का भी कारण बनती है। रिसर्च का दावा है कि इलायची शरीर को पूरी तरह से पचा नहीं पाती है। लिहाजा यह शरीर में धीरे-धीरे इकट्ठा होने लगती है। जो गाल ब्लाडर स्टोन का कारण बनती है। इसलिए पथरी के रोगी व्यक्ति को इलायची का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

एलर्जी व सांस लेने में तकलीफ

इलायची का ज्यादा मात्रा में सेवन एलर्जी का भी कारण बन सकता हैं। जिसके चलते शरीर में रेशेड व लाल धब्बों जैसी शिकायत हो सकती है। इसी तरत इलायची का ज्यादा सेवन सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या भी उत्पन्न करती हैं। इलायची का सेवन से सीने, गले में खिंचाव, इसके अलावा गले एवं सीने में दर्द जैसी समस्या भी देखने को मिलती है। इलायची का लगातार कई दिनों तक सेवन करने से जी मचलने जैसी भी समस्या कभी-कभार सामने आ सकती हैं।

Next Story