मध्यप्रदेश

MP : मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र की जिला अस्पताल मरीजों से फुल, पोस्टर लगाकर तैनात किया गया पुलिस बल

MP : मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र की जिला अस्पताल मरीजों से फुल, पोस्टर लगाकर तैनात किया गया पुलिस बल
x
सीहोर (MP News) :  कोरोना सक्रमण की दूसरी लहर ने सारे सिस्टम को बिगाड़ दिया है। अब अस्पताले भी मरीजों से फुल होने लगी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के विधानसभा क्षेत्र में आने वाला सीहोर जिला अस्पताल भी मरीजों से फुल हो गया है। 

पोस्टर से दी जा रही जानकारी

जिस छमता का सिहोर जिला अस्पताल है। उसमें मरीज भर्ती हो चुके है। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन ने मुख्य गेट पर पोस्टर लगाकर लोगो को दे रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बुधवार रात से सभी 68 बेड फुल हैं। मेडिकल वार्ड में भी मरीजों को भर्ती किया गया है, लेकिन अब नए मरीजों को भर्ती करना संभव नहीं है।

अस्पताल के मुख्य गेट पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। जिससे अस्पताल में किसी भी तरह के विवाद की स्थित न हो।

बढ़ रही मरीजों की संख्या

जिले में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यही वजह रही कि इससे पहले गर्ल्स स्कूल के आवासीय खेल परिसर को कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित किया है। यहां 60 बिस्तरों वाला आइसोलेशन सेंटर गुरुवार सुबह फुल हो गया। सिविल सर्जन के मुताबिक शहर के कोविड सेंटर में भी इस समय 104 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 95 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है।

834 एक्टिव मरीज

सीहोर में 21 अप्रैल को 198 नए संक्रमित मिले हैं। यहां एक्टिव केस 1099 हैं। यह संख्या 1 अप्रैल को मात्र 215 थी। पिछले 1 सप्ताह से यहां संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। यहां अब हर रोज 150 से ज्यादा केस मिल रहे हैं। अप्रैल माह में अब तक यहां 1897 संक्रमित मिल चुके हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने लिखा

कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने सीहोर के अस्पताल की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा- शिवराजसिंह जी,यह तस्वीर कहीं और की नहीं,आपके ही सीहोर के जिला अस्पताल की है। पुलिस के साये में अस्पताल। यही स्थिति रही तो श्मशानों-कब्रस्तानों में भी यही दृश्य दिखेंगे।

Next Story